फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader lodges complaint against AAP MP in anti-corruption branch in case of horse-trading

Delhi: पार्षदों की खरीद-फरोख्त मामले में भाजपा नेता ने आप सांसद के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में की शिकायत

Mon, 12 Dec 2022 03:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Dec 2022 03:26 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर पार्षदों को धमकाने और प्रलोभन देकर खरीदनेे का आरोप लगाया था। आप के राज्यसभा सांसद ने दावा किया था कि पार्षदों को भाजपा से धमकी मिल रही है। 

विज्ञापन
BJP leader lodges complaint against AAP MP in anti-corruption branch in case of horse-trading
सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के बाद पार्षदों की खरीद-फरोख्त के संबंध में आरोप लगाए जाने पर भाजपा नेता योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत दी है।
विज्ञापन


धमकी और प्रलोभन दे रही भाजपा : संजय सिंह
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर पार्षदों को धमकाने और प्रलोभन देकर खरीदनेे का आरोप लगाया था। आप के राज्यसभा संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि निगम में 30 सीटें कम आने के बावजूद भाजपा खुलकर अपना मेयर बनाने की बात कर रही है, लेकिन चुनकर आए आप के पार्षद बिकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा को भारतीय खोखा पार्टी करार देते हुए कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले 80 सीटें हारने के बावजूद भाजपा ने पार्षदों को धमकाने और खरीदने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन आप के पार्षद पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ केजरीवाल के नेतृत्व के साथ खड़े हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की कि वह ऐसे लोगों को गिरफ्तार करें जो पैसे और धमकी के जरिए पार्षदों की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही, चुनाव आयोग से भी हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप पार्षद बोले- फोन पर मिल रहे ऑफर
आप की वार्ड 88 की पार्षद डॉ. रुनाक्षी शर्मा के पिता पिंटू शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता योगेंद्र चांदौलिया ने उन्हें फोन कर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता आपसे बात करेंगे। फोन पर बातचीत के दौरान आदेश ने कहा कि उन्हें कैसे भी करके 10 पार्षद इकट्ठा करने हैं। 10 करोड़ रुपये प्रति पार्षद का बजट है।


वार्ड 166 के पार्षद अरुण नावरिया ने बताया कि उनके सहयोगियों को धमकाया जा रहा है। उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है।

वार्ड 207 की पार्षद ज्योति रानी के पति सुभाष चंद्र के मुताबिक, उनके एक दोस्त ने उन्हें बताया कि एक ऑफर आया है। उन्हें क्रॉस वोटिंग करने के लिए कहा गया है। इसके लिए उन्हें 50 लाख रुपये मिलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed