फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader joins aap with supporters

समर्थकों संग भाजपा नेता आप में शामिल

Tue, 07 Jan 2014 10:05 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Jan 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
bjp leader joins aap with supporters

ग्रेटर नोएडा में भाजपा किसान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राधाचरण भाटी अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

विज्ञापन


दादरी में मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के समीप एक समारोह में आप के जिला संयोजक बिट्टू त्यागी, नरेंद्र यादव, वीपी शर्मा और रामवीर चौहान के सामने भाटी ने  समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

भाटी भाजपा किसान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत कई पदों पर रह चुके हैं। भाटी के साथ 265 लोगों ने सदस्यता ली है। इस मौके पर सोहनलाल सोनी, ब्रह्मसिंह भाटी, यासीन खां, जयभगवान शर्मा, धर्मसिंह, ओमप्रकाश नागर, शौकत अली, साजिद खां ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


आप का सदस्यता अभियान
आम आदमी पार्टी द्वारा सोमवार को नोएडा एक्सटेंशन के पतवाड़ी और मिलक गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रमेंद्र भाटी ने कहा कि आप ने देश की राजनीति को एक नई दिशा देने का काम किया है। इस अवसर पर उदयवीर भाटी, दर्शन भाटी, महेंद्र सिंह, मितिन भाटी, टिंकू यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed