फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Amit Malviya calls Arvind Kejriwal urban naxal over his kashmir files remark in Delhi Assembly says only inhuman can laugh

कश्मीर फाइल्स: भाजपा ने कहा-अर्बन नक्सल हैं केजरीवाल, एक क्रूर ही हंस सकता है हिंदुओं के नरसंहार पर

Fri, 25 Mar 2022 11:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Mar 2022 11:39 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की ओर से कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किए जाने की मांग को लेकर निशाना साधा था।

विज्ञापन
BJP leader Amit Malviya calls Arvind Kejriwal urban naxal over his kashmir files remark in Delhi Assembly says only inhuman can laugh
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा नेता और पार्टी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अरविंद केजरीवाल को अर्बन नक्सल कहा है। अमित मालवीय ने ये बात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सदन में कश्मीर फाइल्स को लेकर दिए गए बयान पर कही है।

विज्ञापन


अमित मालवीय ने केजरीवाल के बयान पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि, सिर्फ एक अमानवीय, क्रूर और भ्रष्ट दिमाग वाला इस तरह कश्मीरी हिंदुओं के कत्लेआम पर हंस सकता है और उससे इनकार कर सकता है। केजरीवाल ने कश्मीर फाइल्स को झूठी फिल्म कहकर हिंदू समुदाय के जख्मों को कुरेदने का काम किया है जो अपने ही देश में बीते 32 साल से शरणार्थी की तरह रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर अपलोड करा दो, सब मुफ्त में देख लेंगे- केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता फिल्म द कश्मीर फाइल्स के पोस्टर लगा रहे है। भाजपा ने इस फिल्म का प्रमोशन बंद करना चाहिए, क्योंकि कुछ लोग इस फिल्म के नाम पर करोड़ों काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़ रही है। इसका मतलब है कि आठ साल में प्रधानमंत्री ने कोई काम नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री करने की मांग क्यों हो रही है, इसे यूट्यूब पर अपलोड कर देना चाहिए ताकी सभी लोग इसे आसानी से देख सके। इस बीच उन्होंने भाजपाइयों से सवाल करते हुए कहा कि हिटलर भी कम से कम अपने चमचों को नौकरी देता था। क्या प्रधानमंत्री ने उनके बच्चों को नौकरी, बिजली और दवाई दी? दिल्ली में सिर्फ अरविंद केजरीवाल काम आया। वह दिल्ली के सभी निवासियों के साथ भाजपाइयों को भी सुविधा दे रहे है। केजरीवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि सारे भाजपा वाले आप में शामिल हो जाएं। उनसे कोई भी ऐसा-वैसा काम नहीं करवाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि पहले भाजपा वाले कृषि कानूनों पर जोर मचाते थे, लेकिन कृषि कानूनों के मामले में केंद्र सरकार के बैकफुट पर आने के बाद वे चुपे हो गए और शराब की दुकानों दारू पर शोर करने लग गए, मगर अब वे शराब पर शोर नहीं करते हैं, क्योंकि कश्मीर फाइल्स आ गई है और उसके पोस्टर लगाने शुरू कर दिए। भाजपा ने अपने नेताओं का क्या हाल बना दिया। ये इसलिए थोड़े राजनीति में आए थे। घर जाकर अपने बच्चों को क्या जवाब दोगे, जब बच्चे पूछेंगे कि पापा क्या काम करते हो? तो यही बताओ कि पिक्चरों के पोस्टर लगाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed