फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP is busy preparing a blueprint for the manifesto for the assembly elections

Delhi Election: AAP के नक्शे कदम पर BJP, जारी रहेंगी फ्री बिजली-पानी और बस यात्रा सेवा; भाजपा कर रही ये तैयारी

Tue, 03 Dec 2024 07:51 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 03 Dec 2024 07:51 AM IST
सार

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है। चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए सभी क्षेत्रों में सभी वर्गों से सलाह-मश्वरा करने की योजना भाजपा ने तैयार की है। सभी संसदीय क्षेत्रों और सभी जिलों के लिए कमेटियों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
BJP is busy preparing a blueprint for the manifesto for the assembly elections
रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : delhi bjp

विस्तार

भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र बनाने का खाका तैयार करने में जुटी है। इसके लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति हर वर्ग के बीच जाकर संवाद करेगी। सात दिसंबर से भाजपा की चुनावी वीडियो वैन हर जिले तक पहुंच बनाएगी।

विज्ञापन


इसी बीच चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एलान किया कि भाजपा सत्ता में आई तो 200 यूनिट तक बिजली, 2 हजार लीटर मुफ्त पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधाएं जारी रखेगी। इन सुविधाओं को और बेहतर तरीके से जनता को उपलब्ध कराया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना को भी पहली केबिनेट बैठक में ही लागू करने का फैसला लिया जाएगा। भाजपा सूत्रों की माने तो महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट देने की भी योजना को भाजपा अपने संकल्प पत्र के माध्यम से एलान करेगी। 25 सूत्रीय संकल्प पत्र में वायु प्रदूषण, ट्रैफिक, यमुना और कानून व्यवस्था को बेहतर करने का भी खाका पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन


7 दिसंबर से हर जिले में वीडियो वैन जाएगी
संकल्प पत्र के लिए जन सुझाव लेने की टैगलाइन मेरी दिल्ली मेरा संकल्प बीजेपी जारी किया है। साथ ही  MeriDelhiMeraSankalpBJP@gmail.com ई-मेल और वाट्सअप नंबर 99 5870 2025 पर भी सुझाव आम लोग भेज सकेंगे। सोशल मीडिया पर हमारा हैशटैग #BJPSankalp2025 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प पत्र के लिए सभी संसदीय क्षेत्रों में कमेटी गठित
पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा चांदनी चौक, दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली नई दिल्ली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पूर्वी दिल्ली, पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत व युवा मोर्चा प्रभारी अभिषेक टंडन दक्षिण दिल्ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और राजकुमार फुलवारिया उत्तर-पश्चिम दिल्ली और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और नीतू डबास पश्चिमी दिल्ली में जनता से संवाद के कामकाज को देखेंगे। सभी लोकसभा सदस्य इसमें सहयोग करेंगे।

भाजपा सत्ता में आते ही मुफ्त योजना खत्म कर देगी: आप
नई दिल्ली। आप ने भाजपा सांसद रामवीर बिधूड़ी के चुनावी वादों पर प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि भाजपा को पहले अपने शासित राज्यों में दिल्ली की योजनाओं को लागू करना चाहिए। कहा है कि भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वे सबसे पहले लोगों के लिए मुफ्त बिजली और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना को समाप्त कर देगी। भाजपा ने पहले भी आप सरकार की इन योजनाओं का विरोध किया है और अपने शासित 20 राज्यों में इन योजनाओं को अभी तक लागू नहीं किया है।


आप ने यह भी कहा है कि वे दिल्लीवासियों को "रेवड़ी" देना जारी रखेंगे, जबकि भाजपा इसके खिलाफ है। भाजपा चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन्हें "चुनावी जुमला" बताकर नकार देती है। महाराष्ट्र सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की सरकार ने अपनी बहिन योजना को वापस ले लिया है। धोखा दिया उनको जिनके लिए ये योजना थी। भाजपा आप की योजनाओं की नकल कर रही है और अरविंद केजरीवाल की तरह सेवाएं देने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed