{"_id":"6a219b2df0982d30ac09ac03","slug":"bjp-hits-back-at-allegations-leveled-against-fire-brigade-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139439-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फायर ब्रिगेड पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फायर ब्रिगेड पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा का पलटवार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड के बाद फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि हर बड़ी दुर्घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि राहत और बचाव कार्यों में यह कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं।
प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि मालवीय नगर के हौज रानी क्षेत्र में फायर ब्रिगेड देरी से पहुंचने के आप नेता सौरभ भारद्वाज के आरोप को तथ्यों से परे बताया। उनके अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह लगभग 8:48 बजे प्राप्त हुई थी और क्षेत्र की संकरी गलियों से गुजरते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 9:15 बजे आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चाहे पालम, विवेक विहार, सैदुल्लाजाब या मालवीय नगर की घटनाएं हों, हर बार आम आदमी पार्टी के नेता फायर ब्रिगेड और पुलिस को निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मालवीय नगर हादसे में राहत कार्य के दौरान पुलिस और फायर विभाग के कई कर्मी घायल हुए हैं, जो उनके समर्पण को दर्शाता है।