फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP high command places its trust in seven Delhi leaders.

Delhi NCR News: दिल्ली के सात नेताओं पर भाजपा आलाकमान का भरोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
पंजाब-उत्तराखंड समेत सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संगठन की जिम्मेदारी, बांसुरी स्वराज और वीरेंद्र सचदेवा को चुनावी राज्यों का प्रभार
विज्ञापन

विनोद डबास
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में दिल्ली की हिस्सेदारी सीमित होने के बावजूद पार्टी ने राजधानी के नेताओं पर राज्यों में संगठन संभालने के लिए बड़ा भरोसा जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से बुधवार को घोषित प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची में दिल्ली भाजपा के सात नेताओं को अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की जिम्मेदारी मिली है। इनमें अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले पंजाब और उत्तराखंड भी शामिल हैं।
भाजपा ने 17 अगस्त को नितिन नबीन की 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम घोषित की थी, जिसमें दिल्ली से जयप्रकाश और राजीव बब्बर को जगह मिली थी। इसके करीब एक महीने बाद संगठनात्मक प्रभारों की सूची में सात दिल्ली नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सांसद बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पंजाब का सह-प्रभारी बनाया गया है। सांसद कमलजीत सहरावत महाराष्ट्र की सह-प्रभारी होंगी। राष्ट्रीय सचिव जय प्रकाश को अंडमान-निकोबार और विधायक राजकुमार भाटिया को लद्दाख का प्रभारी बनाया गया है। विधायक अजय महावर को गुजरात और एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल को राजस्थान का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पंजाब और उत्तराखंड की जिम्मेदारी खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सात नेताओं को जिम्मेदारी दिया जाना दिल्ली के कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है। उन्होंने इसे दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कौशल का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed