फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP has destroyed Delhi in just one year: Kejriwal

भाजपा ने एक साल में ही दिल्ली का सत्यानाश कर दिया : केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में बढ़ती हत्या की घटनाओं को लेकर बोला हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में बढ़ती हत्या की घटनाओं और नालों-गड्ढों में गिरकर हो रही मौतों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ एक साल में ही पूरी दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है और सरकार को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि दिल्ली में लगातार हो रही मौतें और आपराधिक घटनाएं सरकार की लापरवाही को दर्शाती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर और कितनी लोगों की मौत के बाद सरकार जागेगी। उनके मुताबिक राजधानी में कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की स्थिति चिंताजनक हो गई है।
विज्ञापन

उधर, आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राजधानी में 24 घंटे के अंदर कई हत्याएं हो रही हैं और लोग नालों में गिरकर जान गंवा रहे हैं, तब जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग मौन हैं। उन्होंने कहा कि पहले उपराज्यपाल तत्कालीन आप सरकार की कमियां निकालने के लिए सक्रिय रहते थे, लेकिन अब दिल्ली सरकार, एमसीडी, डीडीए और केंद्र में भाजपा की सरकार है तो कोई जवाबदेही नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed