फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP four-day campaign on farm reform laws starts today

किसान आंदोलन: भाजपा ने कृषि कानून की विशेषता बताने के लिए कसी कमर, आज से चार दिवसीय अभियान शुरू

Tue, 15 Dec 2020 01:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Dec 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP four-day campaign on farm reform laws starts today
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI

किसान आंदोलन को लेकर बैक फुट पर दिख रही भाजपा ने एक बार फिर इस कानून की विशेषता बताने के लिए कमर कस ली है। राजनीतिक मोर्चे पर भाजपा पूरे दमखम के साथ दिल्ली देहात में चार दिवसीय अभियान शुरू करेगी। ताकि विपक्षी दलों द्वारा किसान कानून को लेकर गिनाई जा रही कमियों को दूर किया जा सके। प्रदेश भाजपा के अभियान में राष्ट्रीय भाजपा नेता भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व से सुझाव लेने के बाद प्रदेश भाजपा मंगलवार से कृषि सुधार कानूनों की विशेषता से अवगत कराएगी। दिल्ली के किसानों को बताया जाएगा कि सीमा पर चल रहे किसानों का प्रदर्शन देशभर के किसानों को गुमराह करने वाला है। केंद्र सरकार का कृषि सुधार कानून ऐतिहासिक निर्णय है। इस अभियान का प्रमुख दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी को बनाया गया है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत अभियान के सह-प्रमुख होंगे। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा के कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


बिधूड़ी ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत दिल्ली में कुल 16 बड़े सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। चौपाल बैठकों के माध्यम से भी किसानों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सम्मेलनों को दिल्ली भाजपा के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के नेता चौपाल के माध्यम से भी बताएंगे कि किसानों को इस कानून से क्या फायदा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा केंद्र द्वारा बनाए गए नए कृषि कानून किसानों की जीवन में खुशहाली लेकर आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री व कृषि मंत्री शंकाओं का समाधान कर दिया है। एमएसपी जारी रहेगी, मंडियों का विस्तार किया जाएगा। विवाद की स्थिति में किसान के सामने अदालतों में जाने का विकल्प भी खुला रहेगा। अपील की कि किसानों को आंदोलन वापस लेकर घर लौट जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed