केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बुधवार को किए गए प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर लगाए गए आरोपों के बाद दिल्ली की राजनीति ने एक नया मोड़ ले लिया है।
बता दें कि कल प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और महासचिव आशीष सूद पर बिजली कंपनियों से सांठ गांठ होने के गंभीर आरोप लगाए थे।
जिसके बाद आज सतीश उपाध्याय व सूद ने कल प्रेस कांफ्रेंस तो की ही थी, इसके साथ ही बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग में केजरीवाल की शिकायत भी दर्ज करा दी है।
'मीटर बनाए नहीं पर लगाए जरूर हैं'
आज दिल्ली भाजपा के कई नेता चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बुधवार को गई प्रेस कांफ्रेंस के बारे में शिकायत दर्ज कराई।
इस पर जब अरविंद केजरीवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सतीश उपाध्याय जी को खुद को बचाना है, तो वह निश्चित ही मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। इसलिए वो जैसा चाहे वैसा करें।
केजरीवाल ने आगे कहा कि वो अभी भी अपनी उस बात पर कायम हैं कि मीटर बनाए भले ही कहीं और जाते हों लेकिन उन्हें लगाने का काम सतीश उपाध्याय और सूद की कंपनियां ही करती थीं।
वहीं आप प्रवक्ता आतिशी मारलेना ने बीजेपी से सवाल किया है कि आखिर कौन सा कानून भंग किया गया है जो बीजेपी चुनाव आयोग के पास पहुंच गई? उन्होंने आगे कहा कि उपाध्याय ने कहा है कि वो उन दो कंपनियों से नहीं जुड़े हैं यानि कि वो अन्य चार कंपनियों से जुड़े हुए हैं।
शाजिया के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर केजरीवाल से जब पूछा गया तो वह बोले कि हमारा देश स्वतंत्र है। जिसको जिस पार्टी की सोच ठीक लगे वो उसको ज्वाइन करे। वहीं इस पर आतिशी मारलेना ने कहा कि क्या बदला है, शाजिया बदली हैं, उनते सिद्धांत बदले हैं, या बीजेपी बदल गई?