{"_id":"e2e8f0956ce58d5a4668d00ed194e3ee","slug":"bjp-do-not-want-to-loose-election-thread-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी डोर ढीला नहीं छोड़ना चाहती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी डोर ढीला नहीं छोड़ना चाहती भाजपा
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में भाजपा नेतृत्व किसी भी कीमत पर चुनावी डोर ढीली नहीं छोड़ना चाहता। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी विकास के मुद्दों पर पार्टी को कहीं घेर न लें, इसलिए नेतृत्व फटाफट समाधान निकालना चाहता है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्य सचिव, डीडीए उपाध्यक्ष, पुलिस आयुक्त, डीएमआरसी के एमडी और एमसीडी आयुक्त समेत सभी विभाग प्रमुखों को सांसदों की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर जवाब देने के लिए सोमवार को एक बैठक में बुलाया है। बड़े वर्ग से जुड़े ज्यादातर मुद्दे एजेंडे में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन समेत ज्यादातर सांसद 50 से अधिक मुद्दों की सूची पर अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रानी झांसी रोड के ग्रेड सेपरेटर के लिए जमीन नहीं मिलने, झंडेवालान मंदिर कॉम्प्लेक्स का पुनर्विकास, जैसे ही 50 मुद्दों की तैयारी कर ली गयी है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रपति शासन में रुके विकास कार्यों का जवाब जनता भाजपा से मांगेगी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यही कहकर सभाओं में भाजपा पर हमला कर रही हैं कि भाजपा ने विकास कार्य रोके हैं।
विज्ञापन
एमसीडी में भाजपा का राज है, इसलिए एमसीडी आयुक्त को भी बुलाया गया है। सोमवार को होने वाली बैठक में मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सांसद महेश गिरी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा समेत सभी सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है।