दिल्लीः एग्जिट पोल से बढ़ा बीजेपी का जोश, कांग्रेस सन्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पक्ष में आए एग्जिट पोल से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। न्यूज चैनलों की रिपोर्ट से दिल्ली की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है।
वहीं दिल्ली के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति ने नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। रणनीतिकार अभी से ही दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गुणा-भाग में जुट गए हैं।
सोमवार को शाम ढलते ही जिस तरह मौसम सुहाना होने लगा उसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे भी खिलने लगे।
बीजेपी में जश्न, कांग्रेस में सन्नाटा
एग्जिट पोल में कमल के खिलने के संकेत ने बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। भाजपा नेता टेलीफोन पर एक-दूसरे को बधाई भी देने लगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्षवर्धन को भी बधाइयां मिलीं। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और शुक्रवार तक इंतजार करने को कहा है। फिलवक्त मिठाईयां बांटने और आतिशबाजी करने से मना किया है।
उधर, कांग्रेस खेमे में एग्जिट पोल से निराशा है। हालांकि पार्टी के नेता पूर्व से ही यह मान रहे थे कि विधानसभा में बेहतर परिणाम नहीं आने से लोकसभा चुनाव में भी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
'देश से कांग्रेस युग की समाप्ति'
आम आदमी पार्टी के ज्यादातर नेता दिल्ली से बाहर हैं। बुधवार को जब दिल्ली पहुंचेंगे तभी उनकी गतिविधियों का पता चल पाएगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा है कि 16 मई को भारत से कांग्रेस युग की समाप्ति होगी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई विकासपरक, पारदर्शी व जनसेवी राजनीति की शरुआत होगी।
एग्जिट पोल में भले ही भाजपा को बढ़त मिलता दिख रहा है, लेकिन एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की दिल्ली में दो सीटों पर उपस्थिति से नेताओं में बेचैनी है। उन्हें यह लगने लगा है कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की कहीं वापसी न हो जाए।