{"_id":"6a6751a7dfc8c002960bd5dd","slug":"bjp-councilor-satya-sharma-has-become-the-first-woman-chairperson-of-the-standing-committee-for-the-second-consecutive-term-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147755-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भाजपा पार्षद सत्या शर्मा लगातार दूसरी बार पहली महिला स्थायी समिति अध्यक्ष बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भाजपा पार्षद सत्या शर्मा लगातार दूसरी बार पहली महिला स्थायी समिति अध्यक्ष बनीं
विज्ञापन
फाइव एस पर स्वच्छ, स्वस्थ और शिक्षित, सुशासन व सशक्त एमसीडी पर कार्य करने का ऐलान किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की स्थायी समिति के सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा पार्षद सत्या शर्मा लगातार दूसरी बार पहली महिला स्थायी समिति की अध्यक्ष बनीं। वहीं भाजपा के ही पार्षद सत्यपाल सिंह समिति के उपाध्यक्ष चुने गए। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। दरअसल आम आदमी पार्टी ने समिति में भाजपा का दो तिहाई बहुमत होने के कारण उम्मीदवार नहीं उतारे थे।
निर्वाचन के बाद सत्या शर्मा ने पार्टी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपने विजन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष फाइव एस पर कार्य किया जाएगा। इसके तहत स्वच्छ दिल्ली, स्वस्थ दिल्ली, शिक्षित दिल्ली, सुशासन और सशक्त एमसीडी पर जोर होगा।
शर्मा ने कहा कि भलस्वा, ओखला व गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ों को समाप्त करने का काम निर्धारित समय-सीमा में किया जाएगा। सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन, पार्कों के विकास और सड़कों के रखरखाव पर लगातार काम चल रहा है। दिल्ली सरकार से समय पर मिल रही वित्तीय सहायता से कर्मचारियों को हर माह पहली तारीख को वेतन मिल रहा है, जिससे विकास परियोजनाओं को भी गति मिली है।