फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp councilor joined congress in delhi before mcd election 2017

दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले भाजपा पार्षद ने छोड़ी पार्टी, थामा कांग्रेस का हाथ

Thu, 30 Mar 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Mar 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
bjp councilor joined congress in delhi before mcd election 2017
mcd election

दिल्ली कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव केलिए भाजपा का पहला पार्षद स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को दक्षिण एमसीडी के वार्ड नंबर 91एस से निगम पार्षद चन्द्रप्रकाश ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कालकाजी से पूर्व विधायक सुभाष चोपड़ा, पूर्व सांसद रमेश कुमार व वरिष्ठ नेता चतर सिंह ने इन्हें पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया।

विज्ञापन


सुभाष चोपड़ा ने बेशक दावा किया कि चन्द्रप्रकाश पूर्व शर्त रखकर कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन ये भी कहा कि इन्होंने झुग्गी वालों के लिए काम किया है, टिकट लेने का अधिकार व हक बनता है। कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं।
विज्ञापन


चन्द्रप्रकाश दिल से कांग्रेसी हैं। इन्होंने देखा कि कांग्रेस गरीबों के लिए काम कर रही है। हमारे संघर्ष में ये जुड़ गए हैं। झुग्गी वालों केलिए कांग्रेस काम करती है। आम आदमी पार्टी सरकार ने कोई नया फ्लैट बनाकर झुग्गी वालों को नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार आने के बाद नहीं हुआ काम

bjp councilor joined congress in delhi before mcd election 2017
mcd election
चन्द्रप्रकाश ने कहा कि मेरे वार्ड में 80 फीसदी झुग्गी क्लस्टर है। सुभाष चोपड़ा ने विधायक रहते इनके लिए काम किया है। 2013 में जहां झुग्गी, वहीं मकान का प्रोजेक्ट शुरू कराया था लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार के आने के बाद से उसमें कोई काम नहीं हुआ।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने साफ कर दिया है कि वर्तमान पार्षदों को टिकट नहीं देंगे। जिसके चलते भाजपा के कई पार्षद कांग्रेस में शामिल होने केलिए संपर्क में हैं। गत दिनों अजय माकन ने कहा था कि समय आने पर नाम बताएंगे लेकिन शामिल किए जाने और कांग्रेस के टिकट पर उन्हें चुनाव लड़ाने के सवाल को टाल गए थे।

एक दिन पूर्व तक अजय माकन भाजपा पार्षदों केटिकट काटे जाने पर इनके भ्रष्टाचार में लिप्त रहने पर भाजपा आलाकमान की मुहर की बात कर रहे थे, अब भाजपा के एक पार्षद को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। इससे कांग्रेस की तरफ से पार्षदों के टिकट काटने के मामले को मुद्दा बनाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed