फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp candidates wins from most and less vote in mcd election 2017

MCD चुनावः जानिए किसको मिली सिर्फ 2 वोटों से जीत और कितनों की हुई जमानत जब्त

Thu, 27 Apr 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Apr 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
bjp candidates wins from most and less vote in mcd election 2017
भारतीय जनता पार्टी से जीतने वाली कैंड‌िडेट रेखा

दिल्ली एमसीडी के बुधवार को आए नतीजों में सबसे कम और सबसे ज्यादा वोट से जीत बीजेपी के ही उम्मीदवारों को मिली है। दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर के वार्ड संख्या 70-एस से बीजेपी उम्मीदवार अनीता तंवर को सबसे कम वोट मार्जिन से जीत मिली।

विज्ञापन


अनीता ने आप उम्मीदवार पिंकी त्यागी को महज दो वोटों से हराया। एमसीडी चुनाव में आप के कुल 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। वहीं, दक्षिणी दिल्ली के द्वारका-बी के वार्ड संख्या 38-एस से बीजेपी उम्मीदवार कमलजीत शहरावत ने सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 9866 वोटों से जीत मिली।
विज्ञापन


उधर, पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर के वार्ड संख्या- 21-ई से बीजेपी के उम्मीदवार संजीव कपूर 9322 वोट मार्जिन से जीते हैं। इस निगम में सबसे कम भजनपुरा के 44-ई वार्ड नंबर से गुरजीत कौर को 58 वोटों से जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप के 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

bjp candidates wins from most and less vote in mcd election 2017
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता

अगर बात करें उत्तरी दिल्ली में सरस्वती विहार के वार्ड नंबर 65-एन की, तो यहां बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को सबसे अधिक वोट मार्जिन से जीत मिली है। उन्हें अपने प्रतिद्वंदी से 7895 वोट ज्यादा मिले हैं।

वहीं, बाजार सीता राम के वार्ड नंबर 87-एन की कांग्रेस उम्मीदवार सीमा ताहिरा को सबसे कम वोट मार्जिन से जीत मिली है। सीमा 259 वोटों से जीती हैं। दिल्ली में एमसीडी चुनाव के नतीजों के बाद चुनाव आयोग ने रोचक आंकड़ा पेश किया है।

आयोग के मुताबिक, उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने के मामले में कांग्रेस सबसे आगे है। कांग्रेस के सबसे ज्यादा 92 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है, जबकि आम आदमी पार्टी के 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। बीजेपी जीती जरूर है, लेकिन उसके भी 5 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed