MCD चुनावः जानिए किसको मिली सिर्फ 2 वोटों से जीत और कितनों की हुई जमानत जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एमसीडी के बुधवार को आए नतीजों में सबसे कम और सबसे ज्यादा वोट से जीत बीजेपी के ही उम्मीदवारों को मिली है। दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर के वार्ड संख्या 70-एस से बीजेपी उम्मीदवार अनीता तंवर को सबसे कम वोट मार्जिन से जीत मिली।
अनीता ने आप उम्मीदवार पिंकी त्यागी को महज दो वोटों से हराया। एमसीडी चुनाव में आप के कुल 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। वहीं, दक्षिणी दिल्ली के द्वारका-बी के वार्ड संख्या 38-एस से बीजेपी उम्मीदवार कमलजीत शहरावत ने सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 9866 वोटों से जीत मिली।
उधर, पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर के वार्ड संख्या- 21-ई से बीजेपी के उम्मीदवार संजीव कपूर 9322 वोट मार्जिन से जीते हैं। इस निगम में सबसे कम भजनपुरा के 44-ई वार्ड नंबर से गुरजीत कौर को 58 वोटों से जीत हासिल हुई है।
आप के 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
अगर बात करें उत्तरी दिल्ली में सरस्वती विहार के वार्ड नंबर 65-एन की, तो यहां बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को सबसे अधिक वोट मार्जिन से जीत मिली है। उन्हें अपने प्रतिद्वंदी से 7895 वोट ज्यादा मिले हैं।
वहीं, बाजार सीता राम के वार्ड नंबर 87-एन की कांग्रेस उम्मीदवार सीमा ताहिरा को सबसे कम वोट मार्जिन से जीत मिली है। सीमा 259 वोटों से जीती हैं। दिल्ली में एमसीडी चुनाव के नतीजों के बाद चुनाव आयोग ने रोचक आंकड़ा पेश किया है।
आयोग के मुताबिक, उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने के मामले में कांग्रेस सबसे आगे है। कांग्रेस के सबसे ज्यादा 92 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है, जबकि आम आदमी पार्टी के 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। बीजेपी जीती जरूर है, लेकिन उसके भी 5 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है।