फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP candidates filed nomination from South Delhi and Chandni Chowk seats

Delhi: भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल की नामांकन रैली, केंद्रीय मंत्री बोले- सातों सीटों पर BJP की जीत तय

Fri, 03 May 2024 12:47 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 May 2024 12:47 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल की नामांकन रैली में शामिल हुए।

विज्ञापन
BJP candidates filed nomination from South Delhi and Chandni Chowk seats
भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल की नामांकन रैली में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के लिए जाने से पहले गौरी शंकर मंदिर के सामने जनसभा में कहा कि वह नागरिकों एवं व्यापारियों के प्रति सभी संकल्प को 2027 तक पूरा कर देंगे। साथ ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास की ऐतिहासिक लकीरें खींची हैं। वहीं, क्षेत्र के वर्तमान सांसद डाॅ. हर्षवर्धन ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और हमारा संगठन परिवार या व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि संगठन के लिए काम करता है।

विज्ञापन

खंडेलवाल की नामांकन यात्रा चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर के सामने शंखनाद के बाद ढोल-ताशे के साथ फतेहपुरी चौक पहुंची। वहां से चर्च रोड होते हुई पुरानी दिल्ली रेलवे-स्टेशन के पास पहुंची। इसके बाद खंडेलवाल अपने प्रस्तावकों के साथ गाड़ियों में सवार होकर अलीपुर स्थित चुनाव कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी चौक में हुई जनसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विजेन्द्र गुप्ता, श्याम लाल गर्ग, महेंद्र नागपाल, रेखा गुप्ता, सुमन गप्ता, जयप्रकाश, राजेश भाटिया, श्याम शर्मा, अशोक गोयल, सतीश गर्ग, प्रवीण शंकर कपूर आदि भी मौजूद थे।

फेक वीडियो अलावा इंडिया गठबंधन के पास कुछ भी नहीं : पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोगों को सिर्फ गुमराह करने के लिए बना है। इसका ना कोई विकास का ध्येय है और ना ही कोई विचार। उसके पास गलत वीडियो और फेक नैरेटिव के अलावा देश को देने के लिए कुछ नहीं है।



उन्होंने कहा कि जिस गठबंधन में प्रधानमंत्री बनने के लिए लड़ाई चल रही हो, वह देश के विकास के बारे में क्या सोचेगा। उसके पास ना ही नीति है और ना ही नियत। गठबंधन में भ्रष्टाचारी नेता है। इस कारण इसका दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में सफाया होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed