Delhi Elections 2020: जब वोट मांगते हुए आप के कार्यालय पहुंच गए तेजिंदर बग्गा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव हो तो हर प्रत्याशी अपने लिए वोटों की मांग जनता से करता है। लेकिन अगर कोई वोट मांगने के लिए विपक्षी पार्टी के चुनाव कार्यालय में ही पहुंच जाए तो क्या होगा? मौजूदा दिल्ली विधानसभा में हरिनगर से भाजपा के प्रत्याशी तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बुधवार को यही किया। उन्होंने वोट मांगने के लिए सीधे आम आदमी पार्टी दफ्तर का ही रुख कर लिया और अपने समर्थकों के साथ हरिनगर के एक चुनाव कार्यालय पहुंच गए। वहां बैठे आप कार्यकर्ताओं के पैर छूकर उन्होंने अपने लिए वोट और जीत का आशीर्वाद मांगा। आप कार्यकर्ताओं ने भी खुले दिल से उनका स्वागत किया। उन्हें चाय पिलाकर वहां से विदा किया।
BJP's Hari Nagar candidate @TajinderBagga goes inside AAP office and asks for vote.
विज्ञापन
VIDEO 👇 pic.twitter.com/4QciH4mfox — Saahil Murli Menghani (@saahilmenghani) February 5, 2020
इस घटना पर टिप्पणी करते हुए बग्गा ने कहा कि हमारी संस्कृति रचनात्मक विरोध की होती है। राजनीतिक विचारों के अलग होने से हमारे आपसी रिश्ते कभी प्रभावित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी ज्यादातर लोग उनके अपने हैं जिनके साथ उन्होंने अपना बचपन बिताया है, उनसे सीखकर वे आगे बढ़ते आये हैं। ऐसे में उन्हें लगा कि अपने इन लोगों से मिलकर भी उन्हें आशीर्वाद लेना चाहिए और इसीलिए आज वे वहां पहुंच गए।
भारतीय राजनीति में इस तरह के दृश्य कई अवसरों पर दिखाई पड़ते रहे हैं जब नेताओं ने अपने ही प्रतिद्वंद्वी दलों या प्रत्याशियों से मिलकर जीत का आशीर्वाद मांगा हो। आपसी हालचाल लेने के मामले में तो सभी नेता यह उदारता दिखाते रहे हैं। बीजेपी नेता मनोज तिवारी भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद शीला दीक्षित से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंच गए थे। जबकि इस चुनाव में उन्होंने शीला दीक्षित को ही हराया था।