फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ‍BJP can face problem to work with unexperiencedCouncilors in delhi municipal corporation

बहुमत के बाद भी MCD में BJP को इस वजह से काम करने में होगी दिक्कत

Sun, 30 Apr 2017 09:01 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Apr 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
BJP can face problem to work with unexperiencedCouncilors in delhi municipal corporation
DELHI BJP

दिल्ली के तीनों नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने भले ही जीत का परचम लहरा दिया है, लेकिन निगम सदन को चलाना इतना आसान नहीं होगा। अनुभव के मामले में उसके पार्षद विपक्षी दलों के पार्षदों के सामने बौने दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि हाल ही में जीते उसके पार्षदों में से एक भी पार्षद निवर्तमान सदन में सदस्य नहीं था। इतना ही नहीं, उसके नौ पार्षद ऐसे हैं जो दोबारा नगर निगम में आए हैं। ये पार्षद एकीकृत नगर निगम में सदस्य रहे हैं।      

विज्ञापन


भाजपा के पार्षदों में शामिल पुराने नौ पार्षद अपने पहले कार्यकाल के दौरान एकीकृत नगर निगम में किसी भी महत्वपूर्ण पद पर नहीं रहे थे। इसके अलावा पिछले पांच साल के दौरान उनका नगर निगम से कोई वास्ता नहीं रहा। 
विज्ञापन


पिछले पांच साल में नगर निगम की कार्यशैली में काफी परिवर्तन हो चुका है। ये नौ पार्षद भी एक तरह से नए पार्षदों जैसे ही हैं। इस तरह तीनों नगर निगम में भाजपा के पास अनुभवी पार्षदों का अकाल है। इस कारण भाजपा के लिए तीनों नगर निगम को चलाने में भारी दिक्कत आने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
उधर, तीनों निगम में कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी एवं अन्य दलों के 17 पार्षद पिछले सदन में भी सदस्य थे और वह भाजपा के पिछले पांच साल के कामकाज से पूरी से वाकिफ हैं। इस तरह वह छोटी-छोटी बातों पर भाजपा के पार्षदों को आसानी से घेर लेंगे। पिछले सदन में भी इन पार्षदों ने कई बार भाजपा के समक्ष दिक्कत पैदा की थी।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में बीजेपी के सिर्फ 3 अनुभवी पार्षद

BJP can face problem to work with unexperiencedCouncilors in delhi municipal corporation
mcd election

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में भाजपा के 64 पार्षदों में से मात्र तीन पार्षद ऐसे हैं जो पहले पार्षद रह चुके हैं। इस नगर निगम में कांग्रेस के 15 पार्षदों में चार और आम आदमी पार्टी के 21 में से दो निवर्तमान पार्षद हैं। इसी तरह दक्षिण दिल्ली नगर निगम में भाजपा के 70 पार्षदों में से केवल चार पार्षदों को ही नगर निगम का अनुभव है, वहीं कांग्रेस के 12 पार्षदों में पांच पार्षद पिछले सदन में भी सदस्य थे, जबकि आप के 16 पार्षदों में दो पार्षद भी पिछले बार भी पार्षद थे। 

इस नगर निगम में इंडियन नेशनल लोकदल के एक और एक निर्दलीय पार्षद भी लगातार दूसरी ओर पार्षद बने हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भाजपा के पार्षदों में दो पार्षद एकीकृत नगर निगम में सदस्य थे। जबकि कांग्रेस के तीन पार्षदों में दो पार्षद पिछले बार भी पार्षद थे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed