फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp big leaders not taking interest in campaign for mcd polls

MCD चुनाव: BJP के प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों का करारा झटका

Mon, 17 Apr 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Apr 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
bjp big leaders not taking interest in campaign for mcd polls
ravi kishan

दिल्ली प्रदेश भाजपा को तीनों नगर निगम के चुनावों में उसके राष्ट्रीय नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने करारा झटका दिया। प्रदेश भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल अधिकतर राष्ट्रीय नेताओं ने नगर निगम चुनाव में प्रचार करने के लिए मना कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी थी, जिनमें 15 केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत नौ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल थे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राज्य में व्यस्त होने का हवाला देकर तीनों नगर निगम के चुनाव में आने से मना कर दिया है। इसी तरह अधिकतर केंद्रीय मंत्री भी चुनाव प्रचार में आने से आना कानी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक नगर निगम चुनाव से सीधे जुड़े चार केंद्रीय मंत्री ही प्रचार कर रहे है, जिनमें से डा. हर्षवर्धन और विजय गोयल दिल्ली के ही नेता है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और संजीव बाल्यान को भाजपा आलाकमान ने नगर निगम से जोड़ रखा है।

बड़े नेता नहीं ले रहे चुनाव प्रचार में रूचि

bjp big leaders not taking interest in campaign for mcd polls
bjp - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के अनुसार आलाकमान ने प्रदेश नेताओं को संदेश दिया है कि वह माया नगरी की हेमा मालिनी, रवि किशन, हंसराज हंस, प्रदेश मनोज तिवारी, समस्त सांसदों आदि से ही काम चला ले, क्योंकि स्थानीय चुनाव में बड़े नेता आने में रूचि नहीं ले रहे है।

आलाकमान के इस संदेश से प्रदेश नेताओं का ही नहीं, बल्कि उम्मीदवारों का भी हौंसला टूट गया है। उन्हें योग आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं की सभाएं एवं रोड शो होने से नैय्या पार होने की उम्मीद है।

खास बात यह है कि हेमा मालिनी शनिवार को कुछ देर प्रचार करने के बाद लौट गई, दरअसल वह गर्मी सहन नहीं कर पाई थी। इस तरह अब प्रचार की समस्त जिम्मेदारी मनोज तिवारी, रवि किशन व हंसराज हंस और दिल्ली के सांसदों के कंधों पर आ गई है।

उधर प्रदेश भाजपा समस्त 40 स्टार प्रचारकों की सभाएं एवं और रोड शो कराने की जगह एवं रोड तय करने में जुटी हुई थी। मगर अधिकतर स्टार प्रचारकों के नहीं आने की स्थिति में वह सभाओं और रोड शो को लेकर नए सिरे से तैयारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed