फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP bets on new faces in half the seats in delhi vidhan sabha election

आधी सीटों पर भाजपा का नए चेहरों पर दांव, आप से आए तीन में से दो पूर्व विधायकों को भी मिला टिकट

Fri, 17 Jan 2020 06:59 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
BJP bets on new faces in half the seats in delhi vidhan sabha election
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधान सभा चुनाव के 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने आधे नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसमें करीब 15 उम्मीदवार मौजूदा व पूर्व पार्षद हैं। जबकि आम आदमी पार्टी (आप) से भाजपा में शमिल हुए तीन पूर्व विधायकों में से दो को भी टिकट मिल गया है। भाजपा की पहली लिस्ट में चार महिलाओं को जगह मिली है। वहीं, तीनों मौजूदा विधायकों पर दुबारा दांव लगाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बृहस्पतिवार देर रात तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विधान सभा चुनावों की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मुहर लगाई है। शुक्रवार दोपहर पर पार्टी मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नाम का एलान किया। इसमें दिल्ली की सबसे हैबीवेट नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने अभी चेहरा नहीं दिया है। मनोज तिवारी ने बताया कि बची 13 सीटों पर भाजपा जल्द अपने उम्मीदवार तय कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की 57 सीटों की पहली लिस्ट में से 27 सीटों से पिछली विधान सभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों को बदल दिए हैं। नए प्रत्याशियों में भाजपा ने हैबीवेट पार्षदों पर दांव लगाया है। यह एमसीडी में मेयर, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन से लेकर जोन चेयर मैन तक की जिम्मेदारी उठा चुके हैं। पार्टी की पहली लिस्ट में चार महिलाएं भी शामिल हैं। चारों ने अपने-अपने इलाके में पार्षद की जिम्मेदारी निभाई है। 

दो दल बदलुओं को मिला पहली लिस्ट में ही टिकट

भाजपा की पहली लिस्ट में दो दलबदुओं को टिकट मिल गया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक कपिल मिश्रा की सीट में बदल करते हुए उनको करावल नगर की जगह मॉडल टाउन से उतारा गया है। जबकि पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी को गांधी नगर से ही भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, विजवासन से विधायक रहे देवेंद्र सहरावत को टिकट नहीं मिला है।

छह से ज्यादा पूर्वांचली को मिला टिकट

पूर्वांचल समुदाय को लामंबद करने के लिए भाजपा ने पहली बार छह से ज्यादा पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को टिकट दिया है। इसमें किराड़ी से अनिल झा, लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, विकासपुरी से संजय सिंह, बादली से विजय भगत, सीलमपुर से कौशल मिश्रा, रिठाला से मनीष चौधरी, मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा का नाम शामिल है।

अकाली दल से समझौते पर बातचीत जारी

दिल्ली की बची 13 सीटों में से भाजपा कुछ सीटें अकाली दल के लिए छोड़ सकती है। सूत्रों का कहरा है कि अभी दोनों दलों में बातचीत चल रही है। अकाली दल के खाते में चार सीटें जा सकती हैं। हालांकि, अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed