{"_id":"6ac100c6069ee4d6c903c6c2","slug":"bjp-attacks-aap-over-priyanka-kakkar-joining-congress-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-157660-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रियंका कक्कड़ के कांग्रेस में जाने पर भाजपा का आप पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रियंका कक्कड़ के कांग्रेस में जाने पर भाजपा का आप पर हमला
विज्ञापन
प्रवीण शंकर कपूर ने पूछा- आप की महिला नेताओं को पार्टी छोड़ने की नौबत क्यों आई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने सवाल उठाया कि आप से जुड़ी कई महिला नेताओं के सामने ऐसी परिस्थितियां क्यों बनीं कि उन्हें पार्टी का साथ छोड़ना पड़ा।
कपूर ने केजरीवाल से इस पर जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दौर से लेकर आम आदमी पार्टी के गठन तक कई महिला चेहरे केजरीवाल के साथ जुड़े। इनमें किरण बेदी, अंजली दामानिया, मधु भादुरी, शाजिया इल्मी, ऋचा पांडेय, स्वाति मालीवाल और प्रियंका कक्कड़ के नाम शामिल हैं। उन्होंने पूछा कि इन नेताओं को पार्टी छोड़ने की स्थिति क्यों बनी।
प्रियंका ने उठाए सवाल
कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने आप की कार्यशैली में बदलाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने शुरुआत में अलग तरह की राजनीति और सादगी का दावा किया था, लेकिन बाद में उसके तौर-तरीकों में बदलाव आया। निजी यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल समेत कुछ मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह अब पार्टी के कुछ फैसलों का बचाव नहीं कर पा रही थीं। कपूर ने संतोष कोली की दुर्घटना में मौत और सोनी मिश्रा से जुड़े मामले का हवाला देते हुए भी केजरीवाल से सवाल किए कि इन मामलों में उन्होंने आंदोलन क्यों नहीं किया।