फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp and congress fails to announce new team in delhi

बिना टीम के ही मैच खेलेंगी भाजपा-कांग्रेस!

Tue, 19 Aug 2014 01:47 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
bjp and congress fails to announce new team in delhi

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया लेकिन दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की टीम में बदलाव की सिर्फ चर्चाएं ही होती रही हैं।

विज्ञापन


अमित शाह के अध्यक्ष बनने से पहले ही उपाध्याय को दिल्ली भाजपा की कमान सौंप दी गई थी लेकिन अब तक उन्होंने अपने नए सिपाहियों का चुनाव नहीं किया। उपाध्याय के अध्यक्ष बनने बनने के बाद से ही यह चर्चा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव होगा।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस में भी हालात कुछ अच्छे नहीं दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी आलाकमान ने प्रदेश और स्थानीय कार्यकारिणी भंग कर दी थी। उसके बाद से अब तक इसका गठन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ से लेकर मंत्रियों के दर तक चक्कर

bjp and congress fails to announce new team in delhi

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद सतीश उपाध्याय ने नई टीम के गठन के संकेत दिए थे लेकिन अब तक बात बनी नहीं। दिल्ली में चुनाव कराने या फिर सरकार बनाने के मुद्दे पर भाजपा कुछ यूं घिरी हुई है कि उसे इस बात का फैसला करना कठिन लग रहा है।

उपाध्याय के आने से पुराने अध्यक्ष और उनके चहेते नेताओं को कार्यकारिणी में अपनी जगह खतरे में लगने लगी है। बीच में ऐसी खबरें आईं कि ऐसे नेता संघ और केंद्रीय मंत्रियों के दर पर चक्कर लगा रहे हैं ताकि उनकी जगह पक्की रहे।

अमित शाह की टीम का ऐलान होने के बाद अब प्रदेश कार्यकारिणी में भी जल्द नई टीम क‌ी घोषणा के कयास लगाए जा रहे हैं।

बिना टीम के मैच जीतने की तैयारी

bjp and congress fails to announce new team in delhi

दिल्ली कांग्रेस नेताओं से जब भी सवाल किया जाता है कि क्या आप विधानसभा के लिए तैयार हैं तो जवाब मिलता है, हां। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले भंग प्रदेश कार्यकारिणी, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी और सभी प्रकोष्ठ का गठन अभी तक नहीं हो सका है।

ऐसे में पार्टी के नेता ही प्रदेश नेतृत्व से सवाल कर रहे हैं कि बिना टीम के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा का मैच कैसे जीतेंगे? वहीं, कुछ नेता यह भी कह रहे हैं कि कांग्रेस तो प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और मुख्य प्रवक्ता ही चला रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने जुलाई में जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों की टीम बनाकर घोषणा की थी कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक रिपोर्ट आ जाएगी। फिर टीम वार्ड और ब्लॉक कमेटी का गठन कर दिया जाएगा, लेकिन पर्यवेक्षक टीम के नेताओं का कहना है कि अभी तक फाइनल रिपोर्ट भी नहीं मांगी गई है।

हरियाणा चुनाव ने रोका है ये काम!

bjp and congress fails to announce new team in delhi

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. शकील अहमद हरियाणा चुनाव में व्यस्त हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने जिस तरह से प्रदेश कार्यकारिणी और निचली कमेटी भंग करके फ्री-हैंड नेतृत्व मिलने का दावा किया था, ऐसा अब नजर नहीं आ रहा है। वहीं आलाकमान केंद्रीय स्तर पर खुद उभरने की कोशिश में लगा है।

अमर उजाला ने दिल्ली कांग्रेस में पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष व प्रदेश स्तर पर सक्रिय तमाम नेताओं से कांग्रेस की टीम बनाने में देरी पर बातचीत की।

ऑफ रिकॉर्ड सभी नेताओं ने कहा है कि संगठन घोषित करने की देरी का नुकसान उठाना पड़ेगा। 15 साल में जमीन से जुड़े अच्छे नेता दब गए हैं। प्रदेश नेतृत्व को यह डर भी सता रहा है कि जिसे मौका नहीं दिया वह आम आदमी पार्टी या भाजपा की तरफ भागेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान अभी हरियाणा चुनाव में व्यस्त है। जहां तक दिल्ली के संगठन की बात है तो मुझे उम्मीद है कि जल्द ही संगठन अपनी टीम घोषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed