फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp and aap making political comment on bawana fire in delhi

बवाना कांड पर सियासत शुरू, भाजपा मेयर के बयान के बाद केजरीवाल के मंत्री ने दी सफाई

Sun, 21 Jan 2018 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jan 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
bjp and aap making political comment on bawana fire in delhi
सत्येंद्र जैन
दिल्ली के औद्योगिक इलाके बवाना में शनिवार देर शाम अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से 17 लोगों की मौत के बाद अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। आग लगने के बाद मीडिया से बात करते हुए नॉर्थ एमसीडी की मेयर प्रीति अग्रवाल अपने आसपास खड़े नेताओं से कुछ कह रही हैं जिसका वीडियो वायरल हो गया है। जिसपर उनकी सफाई के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सरकार का रूख स्पष्ट किया है।
विज्ञापन


वायरल हुए वीडियो में प्रीति अग्रवाल कहते सुनाई दे रही हैं कि 'फैक्ट्री की लाइसेंसिंग हमारे पास है इसलिए हम कुछ नहीं बोल सकते।' इधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने आरोप लागाया है कि अवैध फैक्ट्रियां सिस्टम की मिलीभगत से चल रही थी और वह नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन


दरअसल जिस ‌इलाके में आग लगी है उस इलाके की नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है। यही वजह है कि आप और बीजेपी के बीच खींचतान शुरू हो गई है। आप के इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि, यह दिल्ली सरकार का औधोगिक क्षेत्र है और यहां की फैक्ट्रियां उन्हीं के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। ऐसे में यहां जो भी काम हो रहा है उसकी जवाबदेही भी दिल्ली सरकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं इस मामले में अपने बचाव में उत्तर दिल्ली की मेयर प्रीती अग्रवाल भी उतर गई हैं। उन्होंने कहा कि, यह औद्योगिक क्षेत्र डीएसआईडीसी के अंतर्गत है और भूमि आवंटन दिल्ली सरकार द्वारा किया गया है। उन्हें देखा जाना चाहिए कि वहां क्या काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक नकली वीडियो को वायरल कर पब्लिक को गुमराह किया जा रहा है। यह सही नहीं है, मैं इसकी निंदा करती हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि अरविंद केजरीवाल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

प्रीती अग्रवाल ने कहा कि, सोशल मीडिया पर मेरा एक वीडियो का वायरल हो रहा है जिसपर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रीट्वीट किया है। मैं केवल अपने सहकर्मियों से इस जगह के बारे में कुछ पूछताछ कर रही थी और मैंने कहा था कि इस समय इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में हमें कुछ नहीं कहना चाहिए।
 
बता दें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा वायरल वीडियो के रीट्वीट किए जाने के बाद से सोशल मीडिया पर प्रीती अग्रवाल ट्रोल हो रही हैं। 
 




 

50,000 अवैध फैक्ट्री?

bjp and aap making political comment on bawana fire in delhi
bawana fire

बवाना में हुए हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है इसे लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में चल रहे विवाद में आप के असंतुष्ट विधायक कपिल मिश्रा भी कूद गए हैं। कपिल मिश्रा ने स्वाती मालीवाल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि 50,000 अवैध फैक्ट्री? ये तो दिल्ली सरकार के डीएसआईआईडीसी का औधोगिक क्षेत्र है। ये तो अरबों का घोटाला है। जिंदगियों से खिलवाड़ भी।

इस बीच दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि जांच कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दिल्ली में पटाखा फैक्ट्री लगाने के लिए लाइसेंस दिया गया था। इसके बावजूद अगर पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी तो यह गैरकानूनी है।

पटाखा फैक्ट्री के गिरफ्तार मालिक मनोज जैन ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह होली और स्टेज पर इस्तेमाल होने वाले पटाखे पैक करवाता था जिसके लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। हालांकि पुलिस उसके इस दावे की जांच कर रही है।  

फायर सर्विस के निदेशक ने जताई आग की आशंका

bjp and aap making political comment on bawana fire in delhi

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक जीसी मिश्रा ने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इमारत में बेतरतीब ढंग से बिजली के तार बिखरे हुए थे।  मुझे आशंका है कि वहां पहले आग लगी होगी। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही संभव है।

निदेशक का कहना है कि ऐसी संभावना लगती है कि ‌इस इमारत का निर्माण हाल ही में हुआ था। जबकि यह इलाका केवल प्लास्टिक फैक्ट्री के ‌लिए बनाया गया है। जांच में ही इस बात का खुलासा हो सकता है कि फैक्ट्री चलाने के लिए एनओसी सर्टिफिकेट लिया गया था या नहीं। 

इस तरह की फैक्ट्री लगाने के ‌लिए लाइसेंस लिया गया था या नहीं इसकी सही जानकारी लाइसेंस देने वाली एजेंसियां ही दे सकती हैं। हालांकि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि इसे किस तरह के व्यापार के लिए लाइसेंस दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed