'PM के कदम से तिलमिला उठे हैं केजरीवाल, चंदे के पैसे डीटीसी के माध्यम से बदल रही आप'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं ने सोमवार को भी नोटबंदी के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने का सिलसिला जारी रखा।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने अलग-अलग बयान जारी कर केजरीवाल को कटघरे में खड़ा किया।
सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को चंदे के रूप में मिले पांच सौ और एक हजार के नोटों को डीटीसी के माध्यम से बदला जा रहा है।
डीटीसी की ओर से रोजाना तीन करोड़ रुपये का अधिकांश भाग पुराने नोटों के माध्यम से बैंक में जमा कराया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने उपराज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया है।
'मुख्यमंत्री दिल्ली के विकास को भूलकर सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैला रहे हैं'
उधर, विजय गोयल ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के मामले में मुख्यमंत्री दिल्ली के विकास को भूलकर सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने में व्यस्त हैं। वह प्रधानमंत्री के कदम से तिलमिला उठे हैं।
वहीं विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की नोटबंदी पर जुगलबंदी है। उन्होंने पूरी तरह सिद्ध कर दिया कि दोनों ही पार्टियां काले धन की अटूट संपत्ति रखने वालों, नकली नोट माफिया, हवाला माफिया, आतंकवादियों, माओवादियों, नक्सलवादियों और जिहादियों के प्रति दिल में खास जगह रखती हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल काले धन के समर्थन में ऐसे एक हो रहे हैं जैसे वो बिछड़े हुए भाई हों।