फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bishada in parliament, home minister read the letter of sartaj

लोकसभा में गूंजा बिसाहड़ा, गृहमंत्री ने पढ़ा सरताज का खत

Wed, 02 Dec 2015 02:39 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
bishada in parliament, home minister read the letter of sartaj

लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बिसाहड़ा कांड में घायल दानिश के भाई सरताज द्वारा कैलाश अस्पताल को लिखे गए पत्र का जिक्र किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असहिष्णुता पर बहस हो रही है, लेकिन जो पीड़ित है उसके परिवार ने खुद कहा है कि इलाज के दौरान भरपूर मदद की गई। उसे तो किसी तरह की असहिष्णुता नहीं दिखी।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने बताया कि पत्र में सरताज का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने निष्ठा और ईमानदारी से इलाज किया। इन प्रयासों से दानिश को नया जीवन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का शुक्रिया तो किस बात की असहिष्णुता

bishada in parliament, home minister read the letter of sartaj

जब पीड़ित परिवार ने कहा है कि अच्छे इलाज के लिए सभी का शुक्रिया तो किस बात की असहिष्णुता। मालूम हो कि दादरी के बिसाहड़ा गांव में दो माह पहले इकलाख की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।


बिसाहड़ गांव में हुए इस हत्याकांड में इकलाख के बेटे दानिश को भी बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। दानिश को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना होने के बाद देश-विदेश में मामला काफी उछला था। बिहार विधानसभा के चुनाव के दौरान भी इस घटना को लेकर तरह-तरह के तर्क दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed