बिसाहड़ा: सरकार देगी इकलाख के परिजनों के फ्लैटों की रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बिसाहड़ा कांड के पीड़ित परिवार को फ्लैट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इकलाख के तीनों भाइयों ने फ्लैट के लिए आवेदन फार्म जमा करा दिया है, लेकिन अभी सरताज की ओर से अभी कोई औपचारिकता पूरी नहीं की जा सकी है।
फ्लैट आम उपभोक्ता की तरह खरीदे जाएंगे। पैसे सरकार की ओर से आर्थिक मदद के रूप में मिलेंगे। दरअसल, 28 सितंबर को बिसाहड़ा में हुए उपद्रव के बाद मुख्यमंत्री अलिखेश यादव ने इकलाख की बेटी शाइस्ता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद के अलावा तीनों भाइयों को पांच-पांच लाख रुपये दिए थे।
इसके बाद सीएम की ओर से चारों परिवारों को एक-एक फ्लैट देने की घोषणा की गई थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल ने बताया कि इकलाख के तीनों भाई जमील, जान मोहम्मद और अफजाल की ओर से फ्लैट आवंटन के लिए फार्म दे दिया गया है।
सरताज की ओर से अभी आवेदन नहीं भरा गया है
सरताज की ओर से अभी आवेदन नहीं भरा गया है। जल्द आवंटन की औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी। शासन की ओर से स्टेट हाउसिंग पॉलिसी में बदलाव नहीं किया जा रहा।
ऐसे में इकलाख के परिजन और उनके तीनों भाइयों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जो फ्लैट आवंटित किया जाएगा उसका भुगतान उन्हें करना होगा। हर परिवार द्वारा जमा की गई भुगतान राशि को सरकार आर्थिक मदद के रूप में उन्हें वापस प्रदान करेगी। इस तरह से चारों परिवारों को फ्लैट मिलेगा।
जान मोहम्मद ने बताया कि सरकार ने हम विस्थापितों की जो मदद कर रही है। हमने सरकार से कभी कोई मांग नहीं की। प्रदेश सरकार जो मदद कर रही है, वह स्वीकार है। हम फ्लैट की एवज में पैसा नहीं चाहते।