फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bisahdha case: Danish will be meet first Chief Minister Akhilesh Yadav

बिसाहड़ा कांड: पुलिस से पहले सीएम अखिलेश यादव से मिलेगा दानिश

Thu, 03 Dec 2015 06:32 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 06:32 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha case: Danish will be meet first Chief Minister Akhilesh Yadav

बिसाहड़ा कांड का चश्मदीद और इकलाख का बेटा दानिश 7 दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करेगा। मुरादनगर के एमएलसी आशु मलिक 6 दिसंबर को दानिश को लेकर रवाना होंगे।

विज्ञापन


खास बात ये है कि पुलिस को बयान देने से पहले ये मुलाकात हो रही है। कई बार प्रयास के बाद भी पुलिस दानिश के बयान नहीं ले पाई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इससे पहले इकलाख के परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन


मुरादनगर के एमएलसी ही शाइस्ता, दादी और इकलाख के भाई जान मोहम्मद को मिलवाने के लिए गए थे।  पिछले दिनों डीएम से मुलाकात में दानिश और उसके भाई सरताज ने भी मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलने का वक्त मांगा था

Bisahdha case: Danish will be meet first Chief Minister Akhilesh Yadav

उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद करने के लिए धन्यवाद देने की इच्छा जताई थी। इस मुलाकात के लिए एमएलसी ने मुख्यमंत्री से वक्त मांगा था। लखनऊ से हरी झंडी आने के बाद अब एमएलसी छह की सुबह रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से सात दिसंबर सोमवार को सुबह 11 बजे मिलने का समय मिल गया।


स्थानीय एमएलसी के मुताबिक दानिश ने सीएम से मिलने की इच्छा जताई थी। मुख्यमंत्री से सात दिसंबर को 11 बजे मिलने का समय मिला है। वहीं, सायराबानों के परिवार से भी बच्ची को सीएम से मिलाने के बारे में पूछा है। उसकी तबियत ठीक रही तो दोनों को सीएम से मिलवाएंगे।

दनकौर में हाईटेंशन लाइन से झुलसी बच्ची सायराबानों से भी सात दिसंबर को ही मुख्यमंत्री लखनऊ में मिलेंगे। एमएलसी की ओर से सायराबानों के परिवार से भी उसे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पूछा है, अगर बच्ची की तबियत ठीक रही तो उसे भी साथ में ही ले जाया सकेगा।

‘इंसाफ न मिलने पर लेंगे सीबीआई की मदद’

Bisahdha case: Danish will be meet first Chief Minister Akhilesh Yadav

हमें प्रदेश सरकार पर भरोसा है। पुलिस जांच से संतुष्ट हैं। इस मामले की सीबीआई जांच नहीं चाहते यह बात बिसाहड़ा गांव में बवाल के दौरान मारे गए इकलाख के भाई जान मोहम्मद ने कही।

मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बिसाहड़ा कांड पर संसद में बयान दिया था कि प्रदेश सरकार चाहे तो मामले की जांच सीबीआई से कराएंगे। राजनाथ सिंह के बयान के बाद ही जान मोहम्मद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंसाफ नहीं मिलने पर सीबीआई की मदद ली जाएगी।

पुलिस ने इस मामले में दस लोगों को आरोपी बनाया है। सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दस आरोपियों के अलावा भी पुलिस कुछ लोगों पर नजर रखे हैं।

दानिश के बयान लेने के बाद चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस

Bisahdha case: Danish will be meet first Chief Minister Akhilesh Yadav

इनमें से कुछ के नाम मुख्य आरोपी विशाल और शिवम से पूछताछ में सामने आए थे। हालांकि, अभी पुलिस को मामले की चार्जशीट दाखिल करनी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस हमले में घायल दानिश के बयान लेने के बाद चार्जशीट दाखिल करेगी।


जान मोहम्मद का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर विश्वास है कि मामले की जांच पारदर्शी तरीके से होगी। इकलाख की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी।

हम चाहते हैं कि कोई निर्दोष व्यक्ति ने फंसे और दोषियों को बख्शा न जाए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासन जांच ढीली न होने दें। यदि हमें ऐसा लगता है कि इंसाफ नहीं मिल रहा हम सीबीआई जांच की मांग करेंगे। अभी हमें प्रदेश सरकार पर विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed