{"_id":"58077aaa4f1c1b716b704383","slug":"bisahada-plea-for-case-against-ajam-khan-and-jailer-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा कांड: आजम खां व जेलर पर एफआईआर के लिए कोर्ट में याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा कांड: आजम खां व जेलर पर एफआईआर के लिए कोर्ट में याचिका
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 20 Oct 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुक्सर जेल में बंद इखलाक हत्याकांड के आरोपी रवि की अस्पताल में मौत के मामले में गो रक्षा हिंदू दल ने कैबिनेट मंत्री आजम खां और जेलर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने जिला न्यायालय में आवेदन किया है। कोर्ट ने आवेदन को स्वीकार करते हुए 28 सितंबर तक पुलिस से जबाव दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
बुधवार को गो रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने जिला न्यायालय में आजम खा और जेलर एस.के. पांडेय पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में कहा है कि रवि उर्फ रॉविन गोकशी मामले में इकलाख ओर उसके परिवार के खिलाफ गवाह था।
विज्ञापन
गोकशी की रिपोर्ट दर्ज होने के कारण इकलाख के परिवार की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ रहा था। इसी के चलते कैबिनेट मंत्री आजम खान ने जेलर के जरिए रविन की पिटाई कराकर उसकी हत्या करा दी। यह बात रॉविन ने पेशी के दौरान परिजनों को बताई थी। उसको आजम खान के कहने पर पीटा जा रहा है। हत्या की बात कहीं गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने आजम खान व जेलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इकोटेक वन थाने में तहरीर डाक से भेजी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उन्होंने बुधवार को कोर्ट में अप्लीकेशन दी है।
वेद नागर ने बताया कि एक अप्लीकेशन एडवोकेट परविंदर नागर और वीरेंद्र नागर के जरिए मुख्य ना्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में लगाई गई। कोर्ट ने अप्लीकेशन स्वीकार कर इकोटेक वन थाने की पुलिस से 28 अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी।