{"_id":"5a9d268f4f1c1b82408b54ca","slug":"birthday-of-101-students-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक रूप से मनाया गया 101 छात्राओं का बर्थडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक रूप से मनाया गया 101 छात्राओं का बर्थडे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 05 Mar 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
101 बेटियों का सामूहिक जन्मोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में बेटी बचाओ अभियान के तहत सोमवार को 101 बेटियों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। तिगांव स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विधालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी 101 छात्राओं को उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन
बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीशचंद्र आजाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कंजकों के रूप में पूजी जाने वाली बेटियों के देश में कन्या भ्रूण हत्या अपराध ही नहीं, बल्कि महापाप है। इस पाप का फल कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनेश अदलखा ने कहा सरकार की बेटियों के लिए कई योजनाएं हैं। उन्होंने स्कूल की सभी छात्राओं को 13 मार्च को लाडली जन्म उत्सव के कार्यक्रम में जूते देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आशा गिरधर ने की, जबकि आयोजन मंडल में अभियान से जुड़ी सीमा शर्मा, कुसुम सिंह, मीनू, सविता, सुमन, शशि कत्याल, अंजू मदान, दीपक छाबड़ा, महेश पाहूजा, दीपक पाहूजा, आरती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन