फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   birthday celebration of kareena will be at ibrahim palace

इब्राहीम पैलेस में सजेगी 'बेबो' यानि करीना के जन्मदिन की शाम

Sat, 19 Sep 2015 09:43 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
birthday celebration of kareena will be at ibrahim palace

फिल्म अभिनेत्री और पटौदी के नवाब व अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ‘बेबो’ का जन्मदिन 21 सितंबर को पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में मनाया जाएगा।

विज्ञापन


पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में करीना के जन्मदिन को लेकर तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। बृहस्पतिवार शाम को सैफ अली खान इब्राहिम पैलेस पहुंचे।

वहीं, देर शाम करीना कपूर खान भी पहुंच गईं। करीना शुक्रवार सुबह ही दिल्ली में चल रही एक फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो गईं।

21 को सैफ और करीना दोनो के परिवार होंगे जश्न में शामिल

birthday celebration of kareena will be at ibrahim palace

उनके जन्मदिन को लेकर पैलेस को सजाया जा रहा है। बेबो के जन्मदिन में सैफ अली खान के विदेशी मित्र भी पटौदी पहुंचेंगे। ज्ञात हो कि पटौदी के दसवें नवाब सैफ अली खान की शादी 16 अक्तूबर 12 को मुंबई में हुई करीन कपूर से हुई थी।


21 सितंबर को कार्यक्रम में दोनों परिवार के लोग भी मौजूद रहेंगे। अब देखना यह है कि करीना कपूर खान उर्फ बेबो के जन्मदिन पर क्या पटौदी बावनी के लोगों को भी उन्हें दुआएं देने का मौका मिलेगा या नहीं।

क्योंकि जब सैफ अली खान की शादी के बाद पटौदी में समारोह का आयोजन हुआ था, तब पटौदी बावनी के लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed