फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Birla Mandir open for all

सर्वजन हिताय के लिए बना था बिड़ला मंदिर

Fri, 27 Dec 2013 05:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Dec 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
Birla Mandir open for all

दिल्ली के मशहूर कनॉट प्लेस की पश्चिम दिशा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर को बिड़ला मंदिर के नाम से भी जानते हैं। उद्योगपति जीडी बिड़ला की ओर से 1938 में बनवाया गया यह मंदिर पर्यटन केन्द्र है।

विज्ञापन


इसके बारे में एक कथा प्रचलित है कि महात्मा गांधी ने इस शर्त पर इसका उद्घाटन किया गया था कि इस मंदिर में सभी जाति के लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


वास्तव में मूल रूप में इस मंदिर को 1622 में वीर सिंह देव ने बनवाया था। पृथ्वी सिंह ने 1793 में इसका जीर्णोद्धार कराया। उसके बाद 1938 में बिड़ला समूह ने इसका विस्तार और पुनरोद्धार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मनाई जाने वाली जन्माष्टमी काफी प्रसिद्ध है। इसके वास्तुशिल्प की बात की जाए तो यह मंदिर उड़ियन शैली में निर्मित है। मंदिर का बाहरी हिस्सा सफेद संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर से बना है। यह मुगल शैली की याद दिलाता है। मंदिर में तीन ओर दो मंजिला बरामदे हैं। पिछले भाग में बगीचे और फव्वारे हैं।

Birla mandir
संक्षिप्त जानकारी
-

कनॉट प्लेस, मंदिर मार्ग पर स्थित
नजदीकी मेट्रो स्टेशन:
आरके आश्रम मार्ग
समय: प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक
प्रवेश: निःशुल्क
बंद रहने के दिन: कोई नहीं
फोटोग्राफी: प्रार्थना भवन में अनुमति नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed