फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Birds falling sick due to heat stroke in Delhi

परिंदे नहीं भर पा रहे उड़ान: दिल्ली में भीषण गर्मी से बीमार हो रहे पक्षी, अस्पताल में भर्ती; कई की मौत

Sat, 14 Jun 2025 06:19 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Jun 2025 06:19 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में गर्मी से पशु-पक्षी हीट स्ट्रोक, डायरिया और निर्जलीकरण का शिकार हो रहे हैं, जिससे कई की मौत हो रही है। अस्पतालों में रोजाना 70-80 पक्षियों को इलाज के लिए लाया जा रहा है।

विज्ञापन
Birds falling sick due to heat stroke in Delhi
पक्षी - फोटो : freepik.com

विस्तार

राजधानी में भीषण गर्मी इंसानों पर ही नहीं बेजुबान पर भी कहर बरपा रही है। हीट स्ट्रोक से पशु-पक्षी तनाव में आ रहे हैं। गर्मी से उन्हें डायरिया और सूखा रोग की समस्या हो रही है। इससे वह खाना-पीना पूरी तरह से नहीं खा रहे हैं, ऐसे में उनका शरीर साथ छोड़ रहा है। चिंता की बात यह है कि इनमें से कई पक्षी आसमान में उड़ान भरने से मोहताज हो रहे हैं तो कुछ अपने घोंसलों में नहीं जा पा रहे हैं। यही नहीं, कई पक्षी तो मौत के शिकार भी हो रहे हैं। वहीं, गर्म हवाओं में उड़ान भरने वाले पक्षी चंद ही दूरी तय कर जमीन पर गिरने से जख्मी हो रहे हैं।

विज्ञापन


पशु-पक्षी अस्पताल में लोग प्रतिदिन हिट स्ट्रोक से घायल पक्षियों बड़ी संख्या में लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में पक्षी गंभीर स्थिति में भर्ती हो रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों से रोजाना करीब 70-80 पक्षियों को इलाज के लिए लाया जा रहा है। चिकित्सकों की माने तो जख्मी परिंदों के मामले में 20 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। हर दिन दो-चार पक्षी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मर जाते हैं। बीमार होने वाले पक्षियों में सबसे ज्यादा कबूतर, चील, कौआ हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे बीमार परिंदों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चांदनी चौक के दिगंबर जैन लाल मंदिर में स्थित पक्षियों का धर्मार्थ चिकित्सालय में हर दिन बीमार और जख्मी परिंदों को लेकर लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. हरअवतार सिंह ने बताया कि गर्मी पक्षियों के लिए घातक बन रही है। ज्यादा तापमान होने की वजह से पक्षियों को भी ग्लूकोज और विटामिन की कमी हो रही है। इसके चलते अब तक कई पक्षी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। जैसे गर्मी बढ़ेगी मामले भी बढ़ेंगे। उनका कहना है कि पक्षियों के लिए आदर्श तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है। इससे अधिक तापमान घातक है। गर्मी की वजह से खुले में पक्षियों को पानी नहीं मिल रहा है। अगर किसी को गर्मी से घायल पशु-पक्षी दिखते हैं, तो उन पर पहले ठंडे पानी का छिड़काव करें। उनके पंजों को कुछ देर के लिए ठंडे पानी में डाल दें। इसके बाद उन्हें छांव में ले जाएं। उन्हें ऐसे स्थान पर रखें जहां हवा अच्छी स्तर में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed