फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bio de-composer will be sprayed in the fields to melt stubble

दिल्ली: वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार सख्त, पराली गलाने के लिए खेतों में होगा बायो डी-कंपोजर का छिड़काव

Fri, 22 Sep 2023 07:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Sep 2023 07:52 AM IST
सार

राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी खेतों में पराली गलाने के लिए खेतों में बायो डी-कंपोजर का निशुल्क छिड़काव किया जाएगा।

विज्ञापन
Bio de-composer will be sprayed in the fields to melt stubble
पराली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी खेतों में पराली गलाने के लिए खेतों में बायो डी-कंपोजर का निशुल्क छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बायो डी-कंपोजर के छिड़काव के लिए 11 टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में विकास मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कंपोजर के छिड़काव को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार की ओर से निशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा। छिड़काव को लेकर कृषि विभाग को धान के खेतों का जल्द सर्वे करने के निर्देश दिए दिए गए है। छिड़काव को लेकर कृषि विभाग द्वारा किसानों से फार्म भरवाया जा रहा है। इसमें सर्वे का निर्देश दिया गया है। फार्म में किसान की जानकारी, कितने एकड़ खेत में छिड़काव कराना चाहते हैं और फसल कटने का समय व अन्य जानकारियां उपलब्ध हैं। साथ ही, दिल्ली में किसानों के बीच बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


विंटर एक्शन प्लान पर किया जा रहा काम
गोपाल राय ने कहा कि सर्दियों के मौसम में प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए सरकार लगातार अलग-अलग विभागों से बैठक कर विंटर एक्शन प्लान बनाने की तरफ बढ़ रही है। सभी विभागों को विंटर एक्शन प्लान को लेकर 15 फोकस बिंदुओं पर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके तहत पर्यावरण विभाग विंटर एक्शन प्लान की संयुक्त कार्ययोजना तैयार करेगा। जब पड़ोसी राज्यों में पराली जलना शुरू होती है तो उसके धुएं की चादर दिल्ली को घेर लेती है। इसके प्रभाव से प्रदूषण का असर कई गुना ज्यादा घातक हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed