{"_id":"a931267b6f459cbf847cbba14dee7640","slug":"billed-more-then-took-half-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स बिल भेजा ज्यादा, फिर कर लिया आधा-आधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स बिल भेजा ज्यादा, फिर कर लिया आधा-आधा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 Mar 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के टैक्स डिपार्टमेंट में बड़ा घपला किया जा रहा है। टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से चार से पांच गुना रकम बढ़ाकर बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
मकान मालिक के आपत्ति जताने पर सेटिंग कर बिल को कम कर लिया जाता है और बाकी की रकम में से 50-50 फीसदी बांट ली जाती है।
ऐसे कई मामले निगम पार्षदों और नगर आयुक्त ने पकड़े हैं। नगर आयुक्त ने मामलों पर जांच बैठा दी है।
सिटी जोन और मोहन नगर जोन में सबसे ज्यादा प्रकरण सामने आए हैं। सिटी जोन में एक दुकानदार के पास हाउस टैक्स का हजारों का बिल लाखों में बना दिया।
दुकानदार ने नगर आयुक्त अब्दुल समद से शिकायत की। मोहननगर जोन में कार्यकारिणी समिति के सदस्य बाबू सिंह आर्य ने 8 मामले ऐसे पकड़े हैं।
एक कामर्शियल बिल्डिंग पर 8 लाख का टैक्स निर्धारण कर बिल भेजा गया, लेकिन बाद में इसमें साठगांठ कर महज 2 लाख रुपये में निपटा दिया गया।
वेल्युअर की रिपोर्ट बनी ‘ढाल’
टैक्स डिपार्टमेंट के इस ‘खेल’ में वेल्युअर की रिपोर्ट को ढाल बनाया जाता है। कई गुना बढ़ाकर भेजे गए बिल को कम करने के लिए निगम अधिकारी ही भवन मालिक से मकान की वेल्यूएशन रिपोर्ट मांगते हैं।
विज्ञापन
निगम द्वारा निर्धारित वेल्युअर इसी रिपोर्ट में खेल कर भवन की कीमत का आकलन कम कर देते हैं। इसे आधार बनाकर टैक्स कम कर जमा कर लिया जाता है।
मेरे संज्ञान में आए 8 मामलों के दस्तावेज मंगाए गए हैं। दस्तावेज मिलने के बाद मामला नगर आयुक्त और सदन के संज्ञान में लाकर जांच कराई जाएगी। कर्मचारी ही निगम को आर्थिक हानि पहुंचा रहे हैं। - बाबू सिंह आर्य, कार्यकारिणी समिति सदस्य
विज्ञापन