फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bilari Sahu Sunil Sahay wins Silver Jubilee Trophy in 57th Statesman Vintage and Classic Car Rally

Vintage Car Rally: बिलारी के सुनील ने विंटेज कार रैली में मारी बाजी, जीती सिल्वर जुबली ट्रॉफी

Mon, 12 Feb 2024 08:18 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 08:18 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में 7वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली में बिलारी के सुनील सहाय ने बाजी मार ली। उन्होंने इस रैली में सिल्वर जुबली ट्रॉफी जीती है। 

विज्ञापन
Bilari Sahu Sunil Sahay wins Silver Jubilee Trophy in 57th Statesman Vintage and Classic Car Rally
57वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

दिल्ली में रविवार को आयोजित 57वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली में बिलारी के साहू सुनील सहाय ने सिल्वर जुबली ट्रॉफी जीती। बिलारी के पूर्व पालिकाध्यक्ष रहे सहाय ने अपनी 1959 मॉडल मर्सिडीज बेंज के साथ रैली में भाग लिया।

विज्ञापन


सुनील सहाय ने रविवार शाम दिल्ली से फोन पर बताया कि रविवार दोपहर दिल्ली के स्टेट्समैन हाऊस से रैली शुरू हुई। रैली को केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप पुरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 125 विंटेज कार शामिल हुईं। इनमें 124 दिल्ली की और एक बिलारी के सुनील सहाय की रही। रैली कस्तूरबा गांधी मार्ग, रिंग रोड और निजामुद्दीन पुल होते हुए नोएडा के महामाया फ्लाइओवर तक गई। इसके बाद वापस मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आकर रुकी, जहां सभी प्रतिभागी कारों की नुमाइश लगी। स्टेट्समैन समूह के निदेशक ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली कारों के मालिकों को       पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन


सुनील सहाय ने बताया कि उन्होंने अपनी 1959 मॉडल मर्सिडीज बेंज 180 पेट्रोल कार के साथ रैली में भाग लिया। रैली में शामिल 125 कारों में अकेली उनकी कार ही दिल्ली से बाहर की थी, जबकि 124 दिल्ली की थीं। रैली में उनकी कार को सिल्वर जुबली ट्राॅफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी कारों और घड़ियों के शौकीन हैं सुनील सहाय
रैली में सुनील सहाय की पत्नी बीना सहाय व उनके कार चालक अब्दुल अजीज साथ रहे। सहाय ने बताया कि 2002 से अब तक हुई राष्ट्रीय स्तर की कार रैलियों में उनकी यह 1959 मॉडल कार 11 पुरस्कार जीत चुकी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू सुनील सहाय पुरानी कारों और पुरानी घड़ियों के शौकीन हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी उनकी कई पुरानी कारें राष्ट्रीय स्तर की रैलियों में पुरस्कार जीत चुकी हैं। सुनील सहाय की पुरानी कार को दिल्ली में पुरस्कार मिलने पर नगरवासियों व उनके करीबियों में खुशी का महौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed