{"_id":"f20e8f92de4993f9a5eaeee669e0aaf5","slug":"bikers-perfomed-stunt-on-delhi-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बाइकर्स ने फिर किए स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बाइकर्स ने फिर किए स्टंट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Jul 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में गुरू पर्व से पहले की रात बाइकर्स ने नई दिल्ली जिले में स्टंट किए। कई बाइकर्स स्टंट करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
नई दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसबीएस त्यागी ने बाइकर्स के नई दिल्ली में आने और उनके द्वारा स्टंट करने की बात से एकदम इंकार किया है। उनका कहना है कि बाइकर्स ने स्टंट नहीं किया। एक स्मेकिए की वजह से नई दिल्ली जिले में मंगलवार की रात बवाल हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब एक बजे काफी बाइकर्स गोलडाक खाने के पास एकत्रित हो गए थे। इन बाइकर्स ने अशोक रोड आदि जगहों पर स्टंट किया। हालांकि बाइकर्स ने कोई हुड़दंग नहीं मचाया था।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसबीएस त्यागी के अनुसार गुरुपर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा बांग्ला साहिब में मंगलवार की रात भीड़ थी। करीब पांच से छह हजार श्रद्धालु गुरुद्वारे में आए हुए थे।
विज्ञापन
रात को जब लोग अपने घर जा रहे थे उसी समय ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाली एक महिला का एक स्मेकिए ने मोबाइल छीन लिया था। भीड़ ने इस स्मेकिए को पकड़ लिया और लोग उसकी पिटाई कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस की पीसीआर मौकेपर पहुंच गई। इस दौरान भीड़ में से किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर से पीसीआर का शीशा टूट गया। इससे एक सिपाही घायल हो गया।
स्मेकिए की पिटाई को लेकर लोग काफी गुस्से में हो गए थे। लोग चाह रहे थे पुलिस स्मेकिए को उनकेहवाले कर दे। जबकि पुलिस उसे थाने ले जाना चहा रही थी। बवाल होते देख रात में ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुलाया गया था।
नई दिल्ली जिले के अतिरिक्ति पलिस आयुक्त एसबीएस त्यागी खुद मौके पर आ गए थे। पुलिस अधिकारियों केअनुसार स्मेकिए की पहचान हनुमान मंदिर पर रहने वाले बाबू लाल केरूप में हुई है। पुलिस को उसके कब्जे से मोबाइल नहीं मिला है।