{"_id":"e14d6c9ec5662471abedebeb51a53196","slug":"biker-got-crushed-by-dtc-bus-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी बस ने बाइक सवार को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी बस ने बाइक सवार को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Sep 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी इलाके में डीटीसी की बस ने बुधवार सुबह बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गोविंदपुरी थाना पुलिस ने डीटीसी बस को जब्त कर चालक उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने मौके से भागने की कोशिश की थी, मगर लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये सड़क दुर्घटना ओखला स्टेट रोड स्थित क्राउन प्लाजा के पास बुधवार सुबह हुई।
मृतक की पहचान गोविंदपुरी के ट्रांजिस्ट कैंप में रहने वाले प्रवीण(20) के रूप में हुई। वह एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था। घटना के समय वह ऑफिस जा रहा था।
विज्ञापन