{"_id":"67d8298b2c3ab5d69e026bbd","slug":"bike-riding-robbers-looted-chain-from-wife-of-a-constable-in-ghaziabad-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ लुटेरे: स्कूल से बच्चे को लेकर लौट रही सिपाही की पत्नी से लूटी चेन, चौकी के सामने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ लुटेरे: स्कूल से बच्चे को लेकर लौट रही सिपाही की पत्नी से लूटी चेन, चौकी के सामने वारदात को दिया अंजाम
Mon, 17 Mar 2025 07:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 17 Mar 2025 07:24 PM IST
सार
गाजियाबाद में बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही सिपाही की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े हुई लूट से लोगों में दहशत पैदा हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी पुलिस चौकी के सामने सोमवार दोपहर पल्सर सवार दो लुटेरों ने बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही सिपाही लक्की पाल की पत्नी सविता से चेन लूट ली। सविता ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन सफल नहीं हुई।
विज्ञापन
लक्की पाल उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिपाही हैं। वह अपनी पत्नी सविता और बच्चे सहित गोविंदपुरी पुलिस चौकी परिसर में रहते हैं। लक्की पाल की तैनानी एसीपी कार्यालय में चल रही है। बताया कि उनका बच्चा विशाल मेगा मार्ट के पीछे स्थित नर्सरी स्कूल में पढ़ता था। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी पत्नी सविता बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि सविता जैसे ही दिल्ली-मेरठ मार्ग गोविंदपुरी पुलिस के सामने पुहंची तभी पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने उनसे चेन लूट ली।
विज्ञापन
लुटेरों ने हेलमेट पहना हुआ था। अचानक हुई घटना से सविता और बच्चा सदमें में आ गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े हुई लूट से लोगों में दहशत पैदा हो गई। सविता ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दिल्ली-मेरठ मार्ग और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन