फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike rider killed by school bus collision, serious.

बाइक सवार को स्कूली बस ने मारी टक्कर, गंभीर

Sat, 13 Feb 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed by school bus collision, serious.
दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर की बस ने शुक्रवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बस में उस समय कोई बच्चा नहीं था। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस सीज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

शुक्रवार सुबह वसुंधरा रेड लाइट की ओर से महाराजपुर की ओर जा रही डीपीएस राजनगर की बस ने ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रहे बाइकसवार युवक को टक्कर मार दी।

युवक के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बस में मौजूद शिक्षिका ने बताया कि बस बच्चों को लेने आनंद विहार जा रही थी। उन्होंने चालक का नाम पता होने से इंकार किया।
विज्ञापन


एसएचओ लिंक रोड ने बताया कि घटना में साहिबाबाद गांव निवासी महावीर को चोटें आई हैं। वह दिल्ली की कंपनी में काम करता है।

शुक्र है! बच्चे नहीं थे
टक्कर के दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने से बच गई। अगर इस दौरान बस में बच्चे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। चश्मदीदों ने बताया कि चालक की जल्दबाजी के चलते हादसा हुआ, जिसके बाद चालक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से बच्ची घायल
खोड़ा के प्रेम विहार इलाके में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बच्ची को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे दिल्ली के एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।

प्रेम विहार निवासी रवि पत्नी किरण और दो वर्षीय बच्ची खुशी के साथ किराए पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह खुशी घर के बाहर खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।


लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को मामले की सूचना दी। बच्ची को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के एलबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खुशी के हाथ पैर और सिर में काफी चोटें आईं हैं। एसओ खोड़ा ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। शिकायत दिए जाने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed