{"_id":"564220a08956a45f21958e34a55e3446","slug":"bike-rally-for-dog-saftry-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों की सुरक्षा को निकली युवाओं की बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों की सुरक्षा को निकली युवाओं की बाइक रैली
Updated Sun, 21 Sep 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल और बेसहारा कुत्तों के इलाज के लिए रविवार की सुबह साढ़े 7.30 बजे दिल्ली के साउथ एक्स से 80 बाइकर्स ने रैली निकाली जो सुबह नौ बजे फरीदाबाद पहुंची।
विज्ञापन
क्लब रायल इनफील्ड और वाइस आफ वाइसलेस के तत्वाधान में निकाली गई रैली में लोगों ने पालतू और घायल कुत्तों की सुरक्षा के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आखिर में चैरिटी कर लोगों ने बेजुबानों की मदद की पहल की।
विज्ञापन
बाइक रैली को क्लब के प्रबंधक अनुज भाटिया व ईशान पहवा ने हरी झंडी दिखाई। रैली सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई। इसमें 20 से 25 आयुवर्ग के 80 बाइकर्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
लोगों ने कुत्तों के साथ बिताया समय
रैली दिल्ली के विभिन्न इलाकों से होते हुए रविवार को सुबह नौ बजे ग्रीन फील्ड कॉलोनी पहुंची। यहां रैली में शामिल लोगों ने कुत्तों के साथ समय बिताया और उनकी सुरक्षा व बेहतर जिंदगी के लिए दान दिया। ईशान पहवा ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य इन बेजुबान वफादारों की सुरक्षा करना था।
इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान चले जागरूकता अभियान के बाद लोगों को स्ट्रीट डॉग को प्यार करते देखा गया। लोगों से अपील की गई कि इन्हें प्यार करें।
नहीं कर सकते तो उन्हें सड़क पर छोड़ने की जगह एनजीओ में पहुंचाएं। जहां उनकी देखरेख हो सके। इस मौके पर निखिल अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।
इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान चले जागरूकता अभियान के बाद लोगों को स्ट्रीट डॉग को प्यार करते देखा गया। लोगों से अपील की गई कि इन्हें प्यार करें।
नहीं कर सकते तो उन्हें सड़क पर छोड़ने की जगह एनजीओ में पहुंचाएं। जहां उनकी देखरेख हो सके। इस मौके पर निखिल अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।