फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike looted from Rapido driver at gunpoint in Delhi police caught criminals after watching 500 CCTV

Delhi: रात 2.30 बजे हथियार दिखाकर रैपिडो ड्राइवर से लूटी बाइक, पुलिस ने 500 CCTV देख बदमाशों को दबोचा

Tue, 15 Jul 2025 04:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 04:33 PM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही पुलिस ने बदमाशों के भागने के दिशा में करीब पांच सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच कर संदिग्धों की जानकारी हासिल की। मुखबिरों के जरिए बदमाशों की पहचान विकास और अंकित के रूप में हुई। 

विज्ञापन
Bike looted from Rapido driver at gunpoint in Delhi police caught criminals after watching 500 CCTV
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में गोली मारने की धमकी देकर एक रैपिडो बाइक चालक से बाइक लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अंकित और विकास के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, दो कारतूस, लूटी गई बाइक और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 28 अप्रैल को पंजाबी बाग थाना पुलिस को मादीपुर इलाके में एक व्यक्ति से बाइक लूट जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मादीपुर चौकी प्रभारी संदीप दलाल मौके पर पहुंचे। वहां पीड़ित सराय रोहिल्ला निवासी रमेश कुमार मिले। उन्होंने बताया कि वह रैपिडो के लिए बाइक चलाते हैं। करीब 2.30 बजे वह एक यात्री को मोती नगर से सुल्तानपुरी छोड़ने जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मादीपुर के ऑर्डिनेंस डिपो के पास स्कूटी सवार दो लोगों ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोका। पीड़ित के बाइक रोकते ही स्कूटी सवार एक बदमाश ने पिस्टल निकाल ली और उसे गोली मारने की धमकी देने लगा। पिस्टल देखकर सवारी बाइक से नीचे उतर गई और फिर बदमाश ने उसे जबरदस्ती बाइक से नीचे उतारने के बाद उसकी बाइक लेकर भाग गए। पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही पुलिस ने बदमाशों के भागने के दिशा में करीब पांच सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच कर संदिग्धों की जानकारी हासिल की। मुखबिरों के जरिए बदमाशों की पहचान विकास और अंकित के रूप में हुई। पुलिस ने निगरानी कर बदमाशों को सोमवार को मादीपुर इलाके से लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर पिस्टल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंकित पर लूटपाट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के 12 जबकि विकास पर 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed