{"_id":"5e49d7de8ebc3ee5972acaae","slug":"bike-collided-with-divider-two-youth-died-after-falling-from-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः डिवाइडर से टकराई बाइक, फ्लाईओवर से गिरकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः डिवाइडर से टकराई बाइक, फ्लाईओवर से गिरकर दो युवकों की मौत
Mon, 17 Feb 2020 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
इसी बाइक पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता कॉलोनी इलाके में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रफ्तार अधिक होने की वजह से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टकराने के बाद बाइक फ्लाईओवर पर ही रह गई जबकि दोनों युवक उछलकर करीब 20 फीट नीचे गिर गए। मृतकों की पहचान राहुल और विवेक के रूप में हुई है। गीता कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राहुल अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रहता था। उसके परिवार में पिता राजू, मां, दो भाई आकाश व रोहन के अलावा अन्य सदस्य हैं। विवेक परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहता था। विवेक व राहुल दोनों दोस्त थे। दोनों शास्त्री भवन में अनुबंध पर नौकरी करते थे। शुक्रवार रात दोनों दोस्त अपने साथी की शादी में जाने की बात कह कर शाम को घर से निकले थे। देर रात दोनों अपाचे बाइक से घर लौट रहे थे। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के रानी गार्डन वाले कट पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों बाइक से उछलकर 20 फीट नीचे गिर गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने देर रात 12.40 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां विवेक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राहुल ने कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस किसी अन्य वाहन की टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ने की बात से इनकार कर रही है। बाइक का मेकैनिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के समय बाइक की रफ्तार थी 100 किलोमीटर प्रति घंटा
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान विवेक व राहुल की बाइक की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी। अचानक बाइक डिवाइडर से टकराई और हादसा हो गया। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि किसी अन्य वाहन की टक्कर से हादसा हुआ। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल को बिना इलाज के ही मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने ऐसे आरोपों से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि राहुल की इलाज के दौरान मौत हुई। मौत के बाद ही उसे मोर्चरी भेजा गया। हादसे के बाद से दोनों युवकों के परिवार में मातम का माहौल है।