फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bike borne man kidnap 2 sisters in bulandshahr up then sexually assaulted them run away

बर्गर का लालच देकर पहले दो सगी बहनों को किया अगवा, फिर दोनों से किया दुष्कर्म और...

Thu, 30 Aug 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 30 Aug 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
bike borne man kidnap 2 sisters in bulandshahr up then sexually assaulted them run away
दुष्कर्म के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा तो तैनात हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में स्थित औरंगाबाद के अगौता थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात बाजार से सामान लेने गई दो सगी बहनों को बाइक सवार अज्ञात युवक बर्गर खिलाने के बहाने अगवा कर ले गया।

विज्ञापन


आरोपी ने दोनों मासूम बच्चियों को पास ही स्थित एक रजवाहे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। इसका पता चलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने बीबीनगर-बुलंदशहर मार्ग पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र निवासी पांच व सात वर्षीय दो सगी बहनें मंगलवार रात करीब आठ बजे बाजार से कुछ सामान लेने गई थीं। इस दौरान एक अज्ञात बाइक सवार आरोपी ने उन्हें बर्गर खिलाने का लालच देकर साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों को कुछ दूर स्थित एक बंबे की पटरी पर ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। उनकी हालत बिगड़ने पर दोनों को वहीं छोड़कर युवक भाग निकला। राहगीरों ने बच्चियों की रोने-बिलखने की आवाज सुन कर मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।

बच्चियां परिजनों संग गांव पहुंची तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा

bike borne man kidnap 2 sisters in bulandshahr up then sexually assaulted them run away
दुष्कर्म के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा तो तैनात हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दोनों बच्चियों के परिजनों को सूचित कर घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह जब दोनों बच्चियां परिजनों संग गांव पहुंची तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने बाजार बंद कराते हुए बुलंदशहर-अगौता-सैदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

साथ ही जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी केबी सिंह व विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर करीब तीन घंटे में जाम खुलवाया। फोरेंसिंक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर गांव में पीएसी तैनात है।

दो सगी बहनों से रेप का मामला बेहद गंभीर है, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - केबी सिंह एसएसपी, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed