{"_id":"740be631026d135a5fc633067d3c40f4","slug":"biggest-auto-expo-mart-of-asia-in-greater-noida-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए ऑटो एक्सपो में आने वाली कंपनियों का 'राज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए ऑटो एक्सपो में आने वाली कंपनियों का 'राज'
अनुराग त्रिपाठी/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 06 Feb 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा ऑटो एक्सपो में आईं कंपनियां भारतीय बाजार की नब्ज टटोल रही हैं। ग्राहकों की आवश्यकता और शौक को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने अपने वाहनों के मॉडल बदलाव की कोशिश की है।
विज्ञापन
निसान जहां फ्रेंड मी के साथ ऑटो एक्सपो में दोस्ती का संदेश दे रही है, तो सुजु कंपनी मालवाहक वाहनों के साथ लुभा रही है।
यह भी पढ़ें:रफ्तार के दीवाने हैं तो आइए देश के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो में
विज्ञापन
निसान के वाइस चेयरमैन तोशीयुकी शीगा ने बताया कि फ्रेंड मी की पॉवर को बढ़ाने के लिए इसमें बदलाव किए गए हैं। फ्रेंड मी में प्योर ड्राइव हाइब्रिड का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में गाड़ियों का आकार छोटा और आकर्षक होता जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए कंपनी भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देगी।
विज्ञापन
एक्सपो में कंपनी ने सबसे भरोसेमंद कार सनी को नए और बोल्ड अवतार में प्रीमियम स्टाइल टच के साथ उतारा है।
डीजल का इंजन बनाने वाली कंपनी सुजु ने डी-मैक्स को बाजार में उतारा है। डी-मैक्स उपभोक्ताओं को मालवाहक और सवारी गाड़ी, दोनों का मजा देगी।
यह भी पढ़ें: पहली बार एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो आपके शहर में
कॉन्सेप्ट कार होने के नाते अभी इसका दाम निर्धारित नहीं किया गया, लेकिन इतना तय है कि मध्यम व्यापारियों के लिए यह फायदेमंद होगी।
कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ताकाशी ने बताया कि भारत कृषि प्रधान देश है। ऐसे में उत्पाद एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए डी-मैक्स बेहतर विकल्प है। इसके जरिए उपभोक्ता आरामदायक सफर करते हुए व्यापार भी कर सकता है। एसयूवी श्रेणी में कंपनी ने एमयू-7 को बाजार में उतारने का निर्णय लिया है।