फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big theft at BJP leader house in jhansi thieves took away jewelry and cash worth 40 lakhs

Moradabad: CM योगी के आने से चंद घंटे पहले BJP नेता के घर बड़ी चोरी, 40 लाख के गहने व नकदी ले उड़े चोर

Mon, 01 May 2023 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 May 2023 09:15 PM IST
सार

गौरव के मुताबिक लॉकर में करीब 40 लाख रुपये के गहने एवं नकदी रखी हुई थी। बदमाश यह पूरा सामान उठा ले गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Big theft at BJP leader house in jhansi thieves took away jewelry and cash worth 40 lakhs
भाजपा नेता के घर पर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार के गणेश रेजीडेंसी में बदमाशों ने दिन दहाड़े भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव तिवारी के घर का ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपये के नकदी समेत जेवरात उड़ा ले गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आने से चंद घंटे पहले इस वारदात ने पुलिस अफसरों के होश उड़ा दिए। तुरंत मौके पर वरिष्ठ पुलिस अफसरों समेत सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक कार में सवार दो बदमाश चाहरदीवारी कूद कर घर के भीतर जाते नजर आए। वारदाता में इन्हीं बदमाशों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

गणेश रेजीडेंसी निवासी गौरव तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से घर में ताला बंद करके बाहर निकले थे। करीब एक घंटे बाद जब वह लौटकर आए तब बाहर लगा ताला टूटा हुआ था। शक होने पर जब वह घर के भीतर पहुंचे तब आलमारी का ताला टूटा हुआ था। अंदर लॉकर का ताला भी बदमाशों ने तोड़ दिया था। उसका सारा सामान नीचे पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव के मुताबिक लॉकर में करीब 40 लाख रुपये के गहने एवं नकदी रखी हुई थी। बदमाश यह पूरा सामान उठा ले गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे पुलिस अधिकारियों के यह घटना सुनते ही होश उड़ गए। मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की तलाश शुरू की है। इसमें कार सवार दो युवक दिखाई पड़े हैं। यह युवक एक लक्जरी गाड़ी में सवार होकर यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed