फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   big road accident on Vatika flyover on Delhi-Jaipur highway in gurugram

वाटिका फ्लाईओवर पर डंपर की टक्कर से कैंटर से टकराया ऑटो, चार की मौत

Sat, 10 Aug 2019 10:45 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
big road accident on Vatika flyover on Delhi-Jaipur highway in gurugram
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित वाटिका फ्लाईओवर पर शुक्रवार देर रात एक डंपर ने ऑटों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सामने खड़े कैंटर में जा घुसा। इस हादसे में ऑटो में सवार चार सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। 
विज्ञापन


लोगों की भीड़ ने ऑटो को तोड़कर मृतकों और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कैंटर और डंपर चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


कैंटर व डंपर को कब्जे में लेकर अज्ञत चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को तीन शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जबकि एक शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आईएमटी मानेसर ऑटो चालक सवारियां भरकर गुरुग्राम आ रहा था। चालक जब शिकोहपुर-वाटिका फ्लाईओवर को पार कर नीचे पहुंचा, तो वहां पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा से पहले जाम लगा हुआ था। 

ऑटो चालक आगे खड़े कैंटर के पीछे ही रुक गया। इसी दौरान ऑटो के पीछे आ रहे ओवरलोड डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो आगे खड़े कैंटर के नीचे जा घुसा और सवारियों की चीख पुकार मच गई। 

जाम लगने के कारण लोगों की भीड़ ने ऑटो को खींचकर पांच सवारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने चार सवारियों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। घायल की अभी हालत नाजुक बनी हुई है। 

खेड़कीदौला थाना पुलिस के एएसआई जांच अधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि ऑटो में सवार पांचों सवारियों की पहचान हो चुकी है। मृतक यूपी के जिला देवरिया निवासी सतप्रकाश, बिहार निवासी सरफराज, जिला पलवल निवासी धीरेंद्र और ऑटो चालक करन निवासी झुनझुनू राजस्थान के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल गुरुग्राम सेक्टर-52 निवासी प्रणवीर का गुरुग्राम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed