{"_id":"54503b4b28ba7381d412bc06479e7ac3","slug":"big-mistake-by-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने अध्यक्ष को कांग्रेस का क्यों बता रहे हैं बीजेपी वाले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने अध्यक्ष को कांग्रेस का क्यों बता रहे हैं बीजेपी वाले?
कुंदन तिवारी/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 26 Mar 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार में जुटे भाजपा के कार्यकर्ता और नेता इस कदर गफलत में हैं कि अपने प्रदेशाध्यक्ष को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष लिख दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह गलती मंगलवार को पार्टी की स्थानीय इकाई की ओर से जारी एक प्रेस नोट में दिखी। वह भी एक बार नहीं, कई बार।
पढ़ें: कांग्रेस के लिए वोट प्रतिशत ‘मेंटेन’ रखना होगी चुनौती
दरअसल मंगलवार को रामविलास शर्मा भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में तिलपत गांव में वोट मांगने आए थे। इसका प्रेस नोट देर शाम भाजपा कार्यालय की ओर से जारी किया गया।
विज्ञापन
इसमें शर्मा को बार-बार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बताया गया है। यह जानकारी मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यालय को मिली तो हड़कंप मंच गया।
पढ़ें: पत्नी और बेटियों के सहारे हैं ये नेता
विज्ञापन
इस लापरवाही को सुधारते हुए देर रात दूसरा प्रेस नोट जारी किया गया। बाद में भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय गौड़ ने फोन कर अपनी गलती को कबूल कर लिया।