फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big game: because of this yadav singh's black money change into white

ऐसे यादव सिंह की काली कमाई हो जाती थी सफेद

Fri, 25 Sep 2015 12:48 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
Big game: because of this yadav singh's black money change into white

सीबीआई की जांच का दायरा अब यादव सिंह के नाम पर दर्ज खेती की जमीन तक पहुंच गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यादव सिंह के साथ ही परिजनों के नाम पर दर्ज खेती की जमीन का भी ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


सीबीआई की तरफ से रजिस्ट्री विभाग को पत्र मिला है। इसमें यादव सिंह, उनकी पत्नी कुसुमलता, बेटा सनी यादव व दोनों बेटियों सहित अन्य परिजनों के नाम दर्ज जमीनों का ब्योरा शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


पत्र में पर्थला खंजरपुर की जमीन का खासतौर पर जिक्र किया गया है। उसके कुछ खसरा नंबर और गाटा संख्या की जमीन के बारे में जिक्र है। सूत्र बताते हैं कि यादव सिंह और उनके परिजनों के नाम पर प्रापर्टी के कागजात में जो भी गवाह मिल रहे हैं, सीबीआई उनसे भी पूछताछ कर रही है। उनकी संपत्ति का भी ब्योरा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई की रडार पर हैं संपत्ति खरीदने बेचने वाले

Big game: because of this yadav singh's black money change into white

इसके अलावा यादव सिंह ने जिन लोगों से संपत्ति खरीदी है और जिन लोगों को बेची है, दोनों ही सीबीआई के रडार पर हैं। पत्र मिलने के बाद रजिस्ट्री विभाग इसका पूरा ब्योरा तैयार करने में जुट गया है।


मालूम हो कि सीबीआई इससे पहले यादव सिंह, उनकी पत्नी और परिजनों के नाम पर दर्ज आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रापर्टी का ब्योरा ले चुकी है।

इसके जरिये कई लोग जांच के दायरे में आ चुके हैं। अब खेती की जमीन का ब्योरा मिलते ही प्रापर्टी कारोबार से जुड़े करीबियों की मुश्किल बढ़ जाएगी। सूत्र बताते हैं कि यादव सिंह गांवों में कौड़ियों के दाम जमीन खरीदते थे।

उसे प्राधिकरण अधिग्रहीत करता था। इसके बदले भारी-भरकम मुआवजा और पांच फीसदी आवासीय भूखंड मिल जाता था। इससे दो नंबर की कमाई एक नंबर में बदल जाती थी।

मिलते थे बेहतरीन लोकेशन पर पांच फीसदी आवासीय भूखंड

Big game: because of this yadav singh's black money change into white

साथ ही, बेहतरीन लोकेशन पर पांच फीसदी आवासीय भूखंड मिल जाते थे। एक्सप्रेसवे के आसपास स्थित कई गांवों में भी यही खेल हुआ है। यादव सिंह के वेतन का ब्योरा भी सीबीआई को सीबीआई ने यादव सिंह के अवर अभियंता के पद से लेकर इंजीनियर इन चीफ तक दिए गए वेतन का ब्योरा मांगा था, जिसे प्राधिकरण ने भेज दिया है।


इससे सीबीआई एक तो यादव सिंह की आय का सटीक आकलन लगा सकेगी। दूसरे, इस आय से कितनी संपत्ति खरीदी जा सकती है और वास्तव में कितनी खरीदी गई है, यह आकलन भी लगा सकेगी।

सीबीआई ने अब पांच लाख रुपये तक के टेंडरों का ब्योरा भी प्राधिकरण से मांगा है। इस वजह से अब सैकड़ों फाइलें फिर सीबीआई को भेजी जाएंगी। इससे पहले दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले टेंडरों का ब्योरा ही मांगा गया था। करीब 700 फाइलें सीबीआई को पहले ही जा चुकी हैं। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई आने वाले दिनों में पांच लाख रुपये से कम कीमत वाले टेंडरों का ब्योरा भी मांग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed