सावधान! कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे इस खेल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े पर लगाम नहीं लग पा रही है। सोमवार को गुड़गांव में ऐसे ही दो मामले सामने आने के बाद बड़ी कंपनियों के अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो भी सचेत हो गया है।
आईबी ऐसे लोगों की छानबीन कर रही है जो इस धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं। एक मामले में एक आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जिसमें पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हो सकता है।
मारूति सुजुकी में नौकरी का फर्जी विज्ञापन
सेक्टर-18 थाना पुलिस के पास सोमवार को सामने आए मामले में पंजाब में स्थानीय अखबार में दसवीं, बारहवीं और आईटीआई पास को देश की नामीगिरामी कंपनी मारूति सुजुकी में सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
झांसे में आए पंजाब के बस्ती निवासी गुरविंदर सिंह ने भिवानी के रहने वाले सुरेंद्र सिंह से संपर्क किया। जिसने उसे सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ गुड़गांव बुलाया।
सोमवार को जब वह पहुंचा तो आरोपी उसका इंटरव्यू कराने का झांसा देकर मारूति कंपनी के गेट के सामने ले गया जहां उससे पांच हजार रुपए मांगे। जब पीड़ित ने पांच हजार रुपए दे दिए तो वह बहाना बनाकर वहां से निकलने लगा तो युवक ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस रिमांड में पहुंचा आरोपी
मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि फर्जीवाड़े में अभ्यर्थी के फोन आने के बाद उसके असली दस्तावेज लेने के बाद आगे की कार्रवाई करते है ताकि, ठगी का शक होने पर भी असली दस्तावेज के चक्कर में अभ्यर्थी कुछ बोल न सकें।
फर्जीवाड़े को लेकर कंपनी प्रबंधन के अलावा श्रमिक यूनियन ने बकायदा इंटेलीजेंस ब्यूरो को इस संबंध में पत्र लिखा था, जिसमें मामले की जांच करने की मांग की थी।
एक हफ्ते में फर्जीवाड़े के तीन मामले
-16 फरवरी: दिल्ली के टॉप मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
-24 फरवरी: सेक्टर पांच में डीएमआरसी में नौकरी दिलाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ 18 छात्रों ने शिकयत दी, इस संबंध में पुलिस ने आर्थिक अपराधा शाखा को मामला भेज दिया।
-24 फरवरी: शाम को मारूति कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से पांच हजार रुपए लेने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।