फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   big exposure in 23 builder projects: audit reports says builders used buyers money for own expense

बड़ा खुलासा: बिल्डरों ने किया 1200 करोड़ का हेरफेर, निर्माण में नहीं लगाया बायरों का पैसा

Wed, 10 Jan 2018 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 10 Jan 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
big exposure in 23 builder projects: audit reports says builders used buyers money for own expense
सांकेत‌िक च‌ित्र

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के 23 बिल्डर प्रोजेक्ट का ऑडिट पूरा हो गया है, जिसमें 1200 करोड़ रुपये का हेरफेर सामने आ रहा है। प्राधिकरण इन बिल्डरों पर कार्रवाई की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के मुताबिक, कुल 28 बिल्डर प्रोजेक्ट हैं। यमुना प्राधिकरण ने खुद से इनका ऑडिट कराया। 28 में से 23 प्रोजेक्ट का मौके पर काम होता दिखा। इन 23 प्रोजेक्ट में कुछ ही बिल्डरों ने फ्लैट खरीददारों के पैसे को निर्माण में लगाया है।
विज्ञापन


अधिकतर बिल्डरों ने पैसे को इधर-उधर किया है। प्राधिकरण की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1200 करोड़ रुपये का हेरफेर हुआ है। यानी बिल्डरों ने खरीददारों से लेने के बाद ये पैसे कहां खर्च किए, इसका हिसाब नहीं दे पा रहे। प्राधिकरण शीघ्र ही इनके नाम सार्वजनिक कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पांच बिल्डर प्रोजेक्ट रद्द होने की बात कही जा रही है। इन बिल्डरों से रिपोर्ट न मिल पाने के कारण प्राधिकरण खरीददारों का ब्योरा उपलब्ध नहीं करा पा रहा। प्राधिकरण यह सूची शासन को भेजेगा। उसके बाद पैसों का हेरफेर करने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई होगी।

ग्रेनो के 18 बिल्डरों की रिपोर्ट तैयार

big exposure in 23 builder projects: audit reports says builders used buyers money for own expense

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत बिल्डर प्रोजेक्ट का ऑडिट कर रही कंपनी ‘क्यूरी एंड ब्राउन’ ने 18 बिल्डरों की रिपोर्ट मंगलवार को जमा कर दी है। बाकी सात बिल्डरों की रिपोर्ट 15 जनवरी तक तैयार हो जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ बीके त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में 25 बिल्डरों का ऑडिट कराया जा रहा है, जिसमें एजेंसी ने 18 बिल्डरों की रिपोर्ट जमा कर दी है। बाकी बिल्डरों से ब्योरा नहीं मिल सका था।

उनको मंगलवार की बैठक में बुलाया गया। इन सात बिल्डरों में शुभकामना, एवीजे, मॉर्फियस और अंतरिक्ष के नाम शामिल हैं। इन बिल्डरों से भी ब्योरा देने को कहा गया है। इनमें से तीन प्रोजेक्ट का ब्योरा 11 जनवरी तक और बाकी चार ने 15 जनवरी तक ब्योरा दे देने को कहा है।

इसके साथ ही प्रथम चरण का ऑडिट पूरा हो जाएगा। इनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। साथ ही 25 और प्रोजेक्ट का ऑडिट करने के लिए एजेंसी को दे दिया जाएगा। 90 से अधिक प्रोजेक्ट का ऑडिट होना है।

यूनिटेक के एमडी को नोटिस

big exposure in 23 builder projects: audit reports says builders used buyers money for own expense
प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यूनिटेक के एमडी को नोटिस जारी कर सेक्टर-पाई स्थित कैस्केड प्रोजेक्ट की लिफ्ट व रखरखाव के अन्य मुद्दों पर 15 जनवरी तक जवाब मांगा है। इसके बाद कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बिल्डर सेल के वरिष्ठ कार्यपालक विवेक गोयल की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन पांच टावर का कंप्लीशन सर्टिफिकेट ले लिया गया है, उनमें कितने फ्लैटों की रजिस्ट्री हो गई है, कितने फ्लैटों में लोग रहते हैं।

किस मद में कितना भुगतान कितने सदस्यों से लिया जा रहा है, इसकी ऑडिट बैलेंस शीट उपलब्ध कराएं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि फायर फाइटिंग और लिफ्ट न चलने की शिकायत पर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई थी, वह अब तक क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई। इसे तत्काल दुरुस्त करवाकर रिपोर्ट प्राधिकरण में जमा करें। प्राधिकरण ने 15 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed